एजाज खान के शो ‘हाउस अरेस्ट’ पर अशलील कंटेट को लेकर मचा बवाल

नई दिल्ली: अभिनेता एजाज खान एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। उनके नए शो ‘हाउस अरेस्ट’, जो ओटीटी प्लेटफॉर्म उल्लू ऐप पर स्ट्रीम हो रहा है, को लेकर सोशल मीडिया पर भारी विरोध देखने को मिल रहा है। शो के कंटेंट को लेकर यूज़र्स का कहना है कि “शो के नाम पर भारतीय संस्कृति और सभ्यता के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।

सोशल मीडिया पर शो के कुछ अश्लील दृश्यों की क्लिप्स वायरल हो रही हैं, जिनमें महिलाएं आपत्तिजनक हालात में दिखाई गई हैं। यूज़र्स का आरोप है कि शो में सस्ती लोकप्रियता के लिए अश्लीलता और नग्नता का सहारा लिया गया है। हैशटैग्स #AjazKhan #HouseArrest #UlluApp ट्रेंड कर रहे हैं और हजारों लोग इस शो पर प्रतिबंध लगाने की मांग कर रहे हैं। आपको बता दें कि पहले भी अभद्रता प्रसारित होने पर “India’s Got Latent” शो को बैन कर दिया गया और ‘रणवीर अल्लाहबादिया’ , ‘समय रैना’ और अपूर्वा( रिबेल किड) के खिलाफ FIR दर्ज की गई थी ।

इस मुद्दे ने तब और तूल पकड़ लिया जब झारखंड के गोड्डा से भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने इस शो पर कड़ी आपत्ति जताई। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट कर सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को टैग करते हुए लिखा कि,
“ऐसे कंटेंट हमारे समाज को गलत दिशा में ले जा रहे हैं। मंत्रालय को इस पर तुरंत संज्ञान लेना चाहिए।”

एजाज खान और शो के ख़िलाफ़ मुख्य आरोप:
1.महिलाओं को अश्लील रूप में दिखाना
2.खुलेआम सेक्सुअल कंटेंट का प्रचार करना
3.परिवार के साथ नहीं देखे जा सकने योग्य दृश्य
4.डिजिटल प्लेटफॉर्म पर नियंत्रण की कमी

एजाज खान ने दी सफाई:
विवादों के बीच एजाज खान ने अपने इंस्टाग्राम लाइव में कहा, “ये शो समाज का एक रिफ्लेक्शन है, हकीकत दिखाना गुनाह नहीं है। मैंने किसी की मर्यादा नहीं तोड़ी है। अगर किसी को आपत्ति है तो वे कानून का सहारा लें, लेकिन कलाकार को गाली देना बंद करें।”

उल्लू ऐप की प्रतिक्रिया:
अब तक उल्लू ऐप की ओर से कोई औपचारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन सूत्रों के अनुसार, वे कानूनी सलाह ले रहे हैं और मंत्रालय से किसी भी पूछताछ के लिए तैयार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *