पत्नी मान्यता के साथ कैंसर का इलाज करवाने दुबई के लिए रवाना हुए संजय दत्त? फैंस ने सोशल मीडिया पर मांगी दुआएं

हाल ही में खबर आयी थी की संजय दत्त लंग कैंसर से पीड़ित है. इस बात का खुलासा खुद संजय दत्त ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर किया था. इसके बाद से मुंबई के एक प्राइवेट अस्पताल में उनका इलाज भी शुरू हो गया था. हाल ही में उन्होंने कीमोथेरपी का अपना पहला सेशन भी पूरा किया है. मगर इन सबके बीच खबर आ रही यही की संजय दत्त देर रात दुबई के लिए रवाना हो गए.

टाइम्स ऑफ़ इंडिया में छपी एक खबर के अनुसार संजय दत्त ने अपनी पत्नी मान्यता दत्त के साथ 15 सितम्बर को देर शाम चार्टेड प्लेन से दुबई के लिए उड़ान भरी. खबर के मुताबिक संजय दत्त पिछले कुछ समय से अपने बच्चों शहरान और इकरा से दूर रह रहे थे. उन्हीं से मिलने वह दुबई पहुंचे है. दोनों वहाँ पढ़ाई कर रहे है. दो हफ्तों बाद वह मुंबई फिर से लौट सकते है.

हालांकि फैंस संजय दत्त के एकदम से दुबई चले जाने को उनकी बिमारी से जोड़कर देख रहे है. मीडिया में ये खबर आने के साथ ही उनके फैंस की चिंताए बढ़ गई है. वह अपने ‘संजू बाबा’ की सेहत के लिए दुआएं मांग रहे है. आपको बतादें की बीमारी के बावजूद संजय दत्त अपनी आगामी फिल्म शमशेरा की शूटिंग कर रहे है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *