मेकअप से इंदिरा गांधी के लुक में ढलने को लेकर चर्चा में रही लारा दत्ता

लारा दत्ता लंबे समय बाद एक बार फिर पड़े पर्दे पर फिल्म ‘बेल बॉटम’ में दिखाई देंगी। अक्षय कुमार स्टारर फिल्म ‘बेल बॉटम’ का ट्रेलर रिलीज़ किया जा चुका है और इसमें लारा दत्ता को पहचान पाना काफी मुश्किल है।

ट्रेलर में लारा के ट्रांसफॉरमेशन ने लोगों को हैरान कर दिया है जिससे लोगों का कहना है कि मेकअप आर्टिस्ट को लारा के प्रोस्थेटिक लुक के लिए नेशनल अवॉर्ड देना चाहिए। ‘बेल बॉटम’ में लारा दत्ता इंदिरा गांधी के रोल में नजर आएंगी रही जो इस लुक में पूरी तरह से ढली नजर आ रही हैं।

अपने इस रोल से लारा बेहद खुश हैं और इसे जीवन में मिला सबसे शानदार मौका बताया। उन्होंने कहा कि देश की पूर्व और दिवंगत प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार निभाना उनके लिए एक बड़ी जिम्मेदारी थी।

ट्रेलर लॉन्च पर उन्होंने कहा, “मिसेज गांधी जैसे आइकॉनिक किरदार को पर्दे पर उतारना एक बड़ी जिम्मेदारी है। बेहद जरूरी था कि फिल्म में उनके बॉडी लैंग्वेज को हूबहू उतारा जाए।” ट्रेलर में लारा काफी दमदार अंदाज में नजर आ रही हैं जिसके लिए उन्हें काफी होमवर्क और रिसर्च करना पड़ा।

19 अगस्त को आनी वाली यह फिल्म 1984 की एक सच्ची घटना पर बेस्ड है, जिस साल ऑपरेशन ब्लू स्टार से लेकर इंदिरा गांधी की हत्या तक हुई थी। यह फिल्म इंदिरा गांधी के कार्यकाल के दौरान एक प्लेन हाइजैक की कहानी है, जिसमें अक्षय एक अंडरकवर रॉ एजेंट के रोल में नजर आ रहे हैं।

इसके अलावा वाणी कपूर, लारा दत्ता और हुमा कुरैशी भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगी। फिल्म के विजुएल से लेकर साउंड इफेक्ट्स और बैक ग्राउंड स्कोर को डॉलबाई साउंड में 3डी वर्जन के हिसाब से तैयार किया जा रहा है।

Read More

  1. अक्षय कुमार की नई फिल्म का आज आ रहा है ट्रेलर
  2. जातीय जनगणना के पक्ष में नीतीश कुमार केंद्र की असहमति के बाद करेंगे राज्यस्तरीय कोशिश
  3. एआईएमआईएम से निपटने के लिए कांग्रेस और सपा ने तैयार की यह रणनीति

One thought on “मेकअप से इंदिरा गांधी के लुक में ढलने को लेकर चर्चा में रही लारा दत्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *