अक्षय कुमार की फिल्म ‘हाउसफुल 5’ बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त धमाल मचा रही है। रिलीज के पांचवें दिन यानी मंगलवार को भी फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लगभग ₹11 करोड़ की कमाई की। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई अब ₹112 करोड़ के करीब पहुंच गई है।
इस फिल्म की कमाई:-
- पहले दिन ₹24 करोड़ की ओपनिंग की
- दूसरे दिन ₹31 करोड़
- रविवार को सबसे ज़्यादा ₹35 करोड़ की कमाई की।
- सोमवार को मामूली गिरावट के साथ ₹13 करोड़ आए
- मंगलवार को फिर से ग्रोथ दिखाते हुए ₹11 करोड़ का बिज़नेस हुआ।
फिल्म में अक्षय कुमार के साथ अभिषेक बच्चन, रितेश देशमुख और अन्य सितारे हैं, जिनकी कॉमिक टाइमिंग और ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री दर्शकों को खूब लुभा रही है। कॉमेडी, म्यूजिक, और फैमिली एंटरटेनमेंट से भरपूर यह फिल्म खासतौर पर फैमिली ऑडियंस के बीच बेहद लोकप्रिय हो रही है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, मंगलवार को भी सिनेमाघरों में अच्छी भीड़ देखी गई। खासकर रात के शोज़ में थिएटर की 30% से अधिक सीटें भरी रहीं, जो फिल्म की मजबूत पकड़ को दर्शाती है।
‘हाउसफुल 5’ इस साल की सबसे तेज़ कमाई करने वाली फिल्मों में शुमार हो गई है और इसने सलमान खान की ‘सिकंदर’ को भी पीछे छोड़ दिया है। अब यह फिल्म 2025 की टॉप-4 फिल्मों में शामिल हो चुकी है। अगर कमाई का यही रुख बना रहा, तो जल्द ही यह फिल्म ₹150 करोड़ क्लब में भी प्रवेश कर लेगी।
