PUBG लवर्स के लिए एक खुशख़बरी है. अब जल्द ही भारत में PUBG की वापसी हो सकती है. PUBG भारतीय बाजार में लौटने की हर संभव कोशिश कर रही है. मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो PUBG की भारतीय टेलिकॉम कंपनी AIRTEL से बातचीत चल रही है.
अगर ऐसा होता है तो एयरटेल के साथ मिलकर PUBG फिर से भारतीय मार्केट में आ सकता है और इसके बाद लोग फिर से इसे अपने मोबाइल पर खेल पाएंगे. हालाँकि दोनों कंपनियों के बीच यह बातचीत अभी शुरूआती दौर में ही है.
PUBG और AIRTEL की बातचीत को लेकर अभी तक दोनों कमापनियों की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. अगर दोनों कंपनियों के बीच में करार हो भी जाता है तो यह कहना मुश्किल होगा की PUBG गूगल प्ले स्टोर और एप्पल ऐप स्टोर पर उपलब्ध होगा या नहीं. इसके लिए यूज़र्स को शायद थोड़ा सा इंतज़ार करना पड़े.
आपको बतादें की इससे पहले PUBG की रिलायंस कंपनी से भी बात चल रही थी मगर किन्ही कारणों से वह आगे नहीं बढ़ पायी.
इससे पहले 2 सितम्बर को डाटा चोरी करने के आरोप में भारत सरकार ने PUBG समेत 118 चीनी ऐप को बैन कर दिया था.
जाने क्यों PUBG बैन होने पर लोग धोनी को कर रहे है जमकर ट्रोल
PUBG बैन होने पर सोशल मीडिया पर बन रहे है मज़ेदार मीम्स, आप भी पढ़ कर हंसी नहीं रोक पाएंगे
PUBG के बैन होते ही इन गेम्स को लोग कर रहे है डाउनलोड, आप भी जाने
भारत ने फिर बैन किये 118 चीनी एप्प, PUBG भी शामिल, देखें सूची
