बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के लिए ये साल काफी खास है। दरअसल, ऑस्कर 2023 में दीपिका पादुकोण के नाम का ऐलान किया गया है।
इस अवॉर्ड शो में वो बतौर प्रेजेंटर नजर आने वाली हैं। इस बात की जानकारी एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया के जरिए दी है।
12 मार्च को 95वें ऑस्कर पुरस्कार का आगाज होगा। दीपिका पादुकोण ने अपने इंस्टाग्राम पर ऑस्कर प्रेजेंटर्स की लिस्ट शेयर की है, जिसमें उनका का नाम भी शामिल था।
दीपिका पादुकोण द्वारा इंस्टा पर शेयर की गई फोटो में ड्वेन जॉनसन, माइकल बी जॉर्डन, रिज अहमद, एमिली ब्लंट, ग्लेन क्लोज़, ट्रॉय कोत्सुर, ड्वेन जॉनसन, जेनिफर कोनेली, सैमुअल एल जैक्सन, मेलिसा मैककार्थी, जो सलदाना, डॉनी येन, जोनाथन मेजर्स और क्वेस्टलोव के नाम शामिल हैं। दीपिका की इस पोस्ट पर फैंस से लेकर सेलेब्स तक जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।
ऑस्कर में भारत के लिए ये साल खास है। बता दें कि इस बार तीन इंडियन फिल्में ऑस्कर अवार्ड्स 2023 के नॉमिनेशन में हैं। ऑस्कर्स 2023 में आरआरआर ने अपनी जगह बना ली है।
फिल्म में दर्शायें गए ‘नाटू नाटू’ गाने के लिए ऑस्कर्स में इसे शॉर्टलिस्ट किया गया है। बता दें कि अब तक 9 श्रेणियों की शॉर्टलिस्ट का ऐलान किया गया है और मैग्नम ओपस को मूल गीत की श्रेणी में रखा गया है। नाटू नाटू सॉग को सर्वश्रेष्ठ मौलिक गीत की श्रेणी में शॉर्टलिस्ट किया गया है। इसके अलावा सूची में 14 अन्य गाने और हैं।
