लियोनेल मेसी को बंदूकधारियों ने दी धमकी, ससुरालवालों के सुपरमार्केट को बनाया निशाना

फूटबॉल सुपरस्टार लियोनेल मेसी के साथ एक चौकाने वाली घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक लियोनेल मेसी की पत्नी एंटोनेला रोक्कुजो के परिवार के सुपरमार्केट में कुछ बंदूकधारियों ने फायरिंग की।

रोसारियो पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि बंदूकधारी मोटरसाइकल पर सवार थे और उन्होंने कुल 14 गोली दागी। इस हमले में किसी भी तरह के जान का नुकसान नहीं हुआ लेकिन सुपरमार्केट को काफी क्षति हुई।

इसके साथ ही अर्जेंटीना के कप्तान और सात बार के वर्ल्ड प्लेयर ऑफ द ईयर 35 वर्षीय मेस्सी के लिए एक धमकी भरा हाथ से लिखा संदेश भी गुरुवार को दुकान के दरवाजे पर छोड़ दिया गया था।

जानकारी के मुताबिक हमलावर धमकी भरा नोट कार्डबोर्ड के टुकडे पर दुकान के बाहर रखकर गए थे। जिसमें लिखा था कि ‘मेस्सी हम आपका इंतजार कर रहे हैं, पाब्लो जेवकिन भी एक ड्रग डीलर हैं, वह आपकी देखभाल नहीं करने वाला है’। पुलिस ने कहा कि मोटरसाइकिल पर सवार दो लोगों ने तड़के यूनिको की शाखा में कम से कम एक दर्जन गोलियां चलाईं।

इस मामले को लेकर जावकिन शहर में हिंसा और पुलिस सुरक्षा को लेकर बात करते हुए चिंता व्यक्त की। जेवकिन सुपरमार्केट गए और ब्यूनस आयर्स की राजधानी से लगभग 300 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में स्थित रोसारियो में नशीली दवाओं से संबंधित हिंसा में वृद्धि को रोकने में उनकी विफलता को लेकर संघीय अधिकारियों पर जमकर बरसे। बता दें कि जावकिन रोजारियो के मेयर हैं।

मेस्सी इस समय के सबसे महान फुटबॉल खिलाड़ी माना जाता है, खासकर जब से उन्होंने दिसंबर में कतर में 36 वर्षों में देश की पहली विश्व कप जीत के लिए राष्ट्रीय टीम का नेतृत्व किया।

मेस्सी वर्तमान में पेरिस सेंट-जर्मेन के लिए खेलते हैं और अपना अधिकांश समय विदेशों में बिताते हैं, हालांकि वे अक्सर रोसारियो जाते हैं जहां फनीस के उपनगर में उनका घर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *