‘कल्कि 2898 AD’ से बाहर हुईं दीपिका पादुकोण, मेकर्स बोले-ज़रूरी था कमिटमेंट

प्रभास और दीपिका पादुकोण स्टारर ‘कल्कि 2898 AD’ बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। अब इस फिल्म के सीक्वल को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मेकर्स विजयंती मूवीज़ ने आज अपने X (पूर्व ट्विटर) अकाउंट पर घोषणा की है कि दीपिका पादुकोण फिल्म के सीक्वल का हिस्सा नहीं होंगी।

पोस्ट में लिखा था कि –
“यह आधिकारिक घोषणा है कि दीपिका पादुकोण आगामी सीक्वल का हिस्सा नहीं होंगी। लंबे समय से चली आ रही कोशिशों के बावजूद हम साझेदारी में सफलता नहीं पा सके। और Kalki2898AD जैसी फिल्म को 100% कमिटमेंट चाहिए और उससे भी कई अधिक। हम दीपिका को उनके भविष्य के कामों के लिए शुभकामनाएं देते हैं।”

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीक्वल का टाइटल ‘कल्कि 2898 AD Cinematic Universe’ रखा गया है, जिसकी रिलीज़ 2027 में होने की योजना है। फिल्म का कुछ हिस्सा पहले से ही शूट भी किया जा चुका है।

दीपिका के बाहर होने के बाद अब यह सवाल सबसे बड़ा है कि फिल्म में उनके किरदार ‘SUM 80’ की भूमिका कौन निभाएगा।

इससे पहले डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा ने भी इसी तरह कमिटमेंट इश्यू के चलते एक बड़े प्रोजेक्ट से दूरी बनाई थी। अब ‘कल्कि 2898 AD’ टीम और दीपिका का अलग होना इंडस्ट्री में चर्चा का बड़ा विषय बन गया है।

फैंस अब बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि मेकर्स इस मेगा प्रोजेक्ट में नई हिरोइन के तौर पर किसे कास्ट करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *