गूगल ने Paytm को प्ले स्टोर से हटाया, कहा- ऑनलाइन गैंबलिंग को नही दे सकते बढ़ावा, जानें क्या होगा असर

भारत के सबसे बड़े डिजिटल पेमेंट एप्प पेटीएम को गूगल ने अपने प्ले स्टोर से हटा दिया है। गूगल ने पेटीएम पर यह कार्रवाई नियमों के उल्लंघन के मामले को लेकर की है। हालांकि पेटीएम केके दूसरे एप्प जैसे पेटीएम फ़ॉर बिज़नेस, पेटीएम मॉल और पेटीएम मनी अभी भी प्ले स्टोर पर उपलब्ध हैं और इनपर कोई कार्रवाई नही की गई है। गूगल ने पेटीएम और पेटीएम फर्स्ट पर कार्रवाई करते हुए इन्हें प्ले स्टोर से हटाया है।

गूगल इन बाबत जारी एक बयान में कहा है कि हम ऐसे एप्प को जगह नही दे सकते हैं जो ऑनलाइन कैश वाले गेम्स, जुए या सट्टा का आयोजन करते हों। इससे पहले गूगल ने अपनी गैंबलिंग पॉलिसी को हाईलाइट किया जिसमें एप्प डिवेलपर्स को जुआ या सट्टा सम्बंधित इजाजत नही दी गई है। आपको बता दें कि पेटीएम पर यह कार्रवाई इन्ही पॉलिसी के उल्लंघन के बाद कि गई हैं पेटीएम ने हाल ही में फैंटेसी क्रिकेट टूर्नामेंट और पेटीएम फर्स्ट गेम्स के द्वारा ऑनलाइन कैश जीतने के फीचर को लांच किया था।


गूगल इस कार्रवाई पर पेटीएम की तरफ से भी आधिकारिक बयान आ गया है। अपने बयान में पेटीएम ने कहा,” प्रिय पेटीएम यूज़र्स, पेटीएम एंड्राइड एप्प अभी डाउनलोड के लिए गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध नही है। यह बहुत जल्द दोबारा उपलब्ध होगा। आपका पूरा पैसा पूरी तरह सुरक्षित है और आप पेटीएम एप्प को पहले की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं।” आपको यह भी बता दें कि जिन यूज़र्स के फ़ोन में पहले से पेटीएम एप्प है उन यूज़र्स पर गूगल की इस कार्रवाई का कोई असर नही होगा और वह पहले की तरह इसका उपयोग कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *