बाँका- गला दबाकर की पत्नी की हत्या, वीडियो कॉल कर खुद दी जानकारी

बिहार के बाँका जिले के अमरपुर थाना क्षेत्र से दहेज लोभियों द्वारा एक विवाहिता की हत्या का मामला सामने आया है। इस मामले ने दहेज लोभी हत्यारों ने सारी हदों को पार करते हुए न सिर्फ विवाहिता की पहले गला दबाकर हत्या कर दी बल्कि हत्या के बाद विवाहिता के पिता और अन्य परिजनों को इस दुस्साहसी घटना की जानकारी वीडियो कॉल से खुद ही दे भी दी।


खबर के मुताबिक अमरपुर थाना क्षेत्र के उत्तरी टोला भीखनपुर से यह मामला सामने आया है। मृतका का नाम फूल कुमारी है। मृतक के पिता ने आने बयान में कहा कि उनके दामाद ने देर रात उन्हें वीडियो कॉल कर कहा कि उनकी पुत्री की हत्या कर दी गई है। आरोपी बीएसएफ जवान है और उसका नाम रितेश कुमार चौधरी है। मृतका के साथ रितेश की शादी लगभग छह साल पहले हुई थी। दोनो से एक लड़का है जिसकी उम्र चार वर्ष बताई गई है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *