भागलपुर- लोदीपुर थाना क्षेत्र से नौ पक्षियों के साथ शिकारी गिरफ्तार, बंजारा टोली का है सदस्य

भागलपुर जिले के लोदीपुर थाना क्षेत्र के जिच्छो गांव से आज सुबह पुलिस की एक टीम ने एक बंजारे को हिरासत में लिया और स्टेशन एंट्री के बाद उसे वन विभाग को सौंप दिया गया। यह बंजारा इस इलाके में पक्षियों का शिकार कर रहा था। इसका नाम कृष्णा राठी बताया जा रहा है। इसे बगीचे में पक्षियों का शिकार करता देख कुछ युवकों ने शोर मचाया जिसके बाद आम लोग जमा हुए और पुलिस को सूचना दी गई।


पुलिस इस बंजारे को अपने साथ ले आई है। तलाशी के दौरान इसके थैले से मिट्टी की पकी हुई गोलियां बरामद की है। उसके थैले से नौ पक्षी जख्मी हालत में मिले जबकि बगीचे में कुछ गिलहरियों का शिकार भी इसने किया था जो मार चुकी थी। आरोपी ने बताया कि वह पक्षी बेचने का काम नही करता बल्कि पेट भरने और मांस खाने के लिए इनका उपयोग करता है। उसके थैले से जो पक्षी जख्मी हालत में मिले उनमें एशियाई कोयल, मैना, पडोकी इत्यादि शामिल हैं।


पक्षियों के शिकार पर दुख व्यक्त करते हुए बायोडायवर्सिटी कंजर्वेटर दीपक लिखते हैं,”ये आदतन अपराधी/शिकारी हैं, आज यहां तो कल वहां, बड़ी समस्या है, समाधान जटिल है पर सम्भव है, जमीनी स्तर पर कार्य करने की दरकार है,एक भी पक्षी घायल अवस्था में मिलती है तो दिन-रात एक करके उपचार कर स्वस्थ करता हूँ पर ऐसी अवस्था देख दिल रो देता है, आज श्री दीपक सिंह जी (जिछो निवासी) के पहल पर एक शिकारी को लोदीपुर थाना ने गिरफ्तार किया, हर व्यक्ति की जिमेवारी बनती है कि अपने क्षेत्र में ऐसे शिकार रोकें।” 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *