गूगल ने Paytm को प्ले स्टोर से हटाया, कहा- ऑनलाइन गैंबलिंग को नही दे सकते बढ़ावा, जानें क्या होगा असर

भारत के सबसे बड़े डिजिटल पेमेंट एप्प पेटीएम को गूगल ने अपने प्ले स्टोर से हटा दिया है। गूगल ने पेटीएम पर यह कार्रवाई नियमों के उल्लंघन के मामले को लेकर की है। हालांकि पेटीएम केके दूसरे एप्प जैसे पेटीएम फ़ॉर बिज़नेस, पेटीएम मॉल और पेटीएम मनी अभी भी प्ले स्टोर पर उपलब्ध हैं और इनपर कोई कार्रवाई नही की गई है। गूगल ने पेटीएम और पेटीएम फर्स्ट पर कार्रवाई करते हुए इन्हें प्ले स्टोर से हटाया है।

आखिर ऑल इंडिया ट्रेडर्स क्यों कर रही है सचिन तेंदुलकर का विरोध, जाने वजह

हाल ही में पेटीएम फर्स्ट गेम्स ने सचिन तेंदुलकर को अपना ब्रांड अम्बेस्डर नियुक्त किया है. सचिन तेंदुलकर के इसी फैसले पर कैट ने नाराज़गी जताई है.