शारजाह में खेले गए मैच में राहुल तेवतिया के एक ओवर में जड़े 5 शानदार छक्कों की बदौलत राजस्थान से रोमांचक मुकाबले में पंजाब की टीम को 4 विकेट से हरा दिया. जीत के साथ ही राजस्थान से आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा रन चेस करने का नया रिकॉर्ड भी बना दिया. साथ ही राजस्थान ने इस सीजन का सबसे बड़ा स्कोर भी खड़ा कर दिया है.
पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब ने 20 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 223 रनों का विशाल स्कोर बना दिया. पंजाब की तरफ से मयंक अग्रवाल ने 50 गेंदो पर 106 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली. यह मयंक का आईपीएल पहला शतक था. वहीँ कप्तान राहुल ने 54 गेंदों पर शानदार 69 रनो की पारी खेली.
वहीँ दूसरी ओर राजस्थान ने पहाड़ जैसे लक्ष्य को भी बोना साबित कर दिया। राजस्थान ने 3 गेंदे रहते 6 विकेट खोकर 224 बनाकर मैच अपने नाम कर लिया. राजस्थान की ओर से संजू सैमसन ने ताबड़तोड़ 85 रनों की तूफानी पारी खेली. वहीँ तेवतिया और कप्तान स्मिथ ने शानदार अर्धशतक लगा कर मैच का रुख मोड़ दिया.
किंग्स इलेवन ने अपनी पारी में 11 छक्के लगाए जबकि राजस्थान रॉयल्स की ओर से 18 लगे.
एक ओवर ने बदला मैच का रुख
राजस्थान की पारी के 18वें ओवर में तेवतिया ने कॉर्ट्रेल के ओवर में एक के बाद एक 5 तूफानी छक्के जड़कर मैच का रुख ही पलट दिया. इससे पहले मैच पंजाब की झोली में जाता दिखाई दे रहा था. तेवतिया ने आउट होने से पहले 31 गेंद पर 53 रन बनाए.
सैमसन बने मैन ऑफ द मैच
अपनी आतिशी पारी के चलते संजू सेमसन को मैन ऑफ़ थे मैच चुना गया.
IPL 2020: पॉइंट्स टेबल में हुआ भारी फेरबदल, अब किसके सर सज रही है ऑरेंज और पर्पल कैप, देखिये लिस्ट
