एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में भगदड़ से दुखी हुए विराट कोहली, व्यक्त किया गहरा शोक

बुधवार को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर RCB की विजय परेड के दौरान हुई भगदड़ में 11 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 33 लोग घायल हो गए। यह हादसा उस समय हुआ जब RCB ने आईपीएल 2025 की ट्रॉफी जीतने के बाद शहर में जश्न मनाने के लिए एक विक्ट्री परेड का आयोजन किया था।

RCB ने 18 वर्षों के लंबे इंतज़ार के बाद पहली बार IPL का खिताब जीता, जिसमें उन्होंने पंजाब किंग्स को 6 रन से हराया। इस जीत के बाद बेंगलुरु एयरपोर्ट पर हजारों प्रशंसकों ने टीम का स्वागत किया। टीम को कर्नाटक विधानसभा में सम्मानित भी किया गया।

इसके बाद जब चिन्नास्वामी स्टेडियम में जश्न का आयोजन हुआ, तो लाखों की संख्या में भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे अव्यवस्था और भगदड़ की स्थिति बन गई।

इस हादसे पर RCB के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने रात लगभग 10:45 बजे इंस्टाग्राम पर RCB के शोक संदेश को साझा करते हुए लिखा, “शब्द नहीं हैं… पूरी तरह टूट गया हूँ।”

क्रिकेट जगत की कई हस्तियों जैसे सचिन तेंदुलकर, एबी डिविलियर्स, इरफान पठान, आरपी सिंह और युवराज सिंह ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से दुख जताया।

कर्नाटक सरकार ने मृतकों के परिवारों को ₹10 लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है और इस त्रासदी पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *