IPL 2020: क्विंटन डी कॉक ने छक्का मारकर लगाई इस सीजन की अपनी पहली फिफ्टी, मुंबई ने हैदराबाद को दिया 209 रनों का लक्ष्य

इस सीजन रनों का सूखा झेल रहे क्विंटन डी कॉक ने हैदराबाद के साथ मैच में रनों की बौछार कर दी. उन्होंने ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी करते हुए 31 बोलों में 50 रन ठोक दिए. यही नहीं उन्होंने शानदार छक्का मारकर अपना अर्दशतक पूरा किया।

उन्होंने 39 बोलों पर शानदार 67 रनों की पारी खेली. राशिद खान ने उन्हें अपनी ही बॉल पर कैच आउट किया. डी कॉक ने अपनी पारी में 4 चौके और 4 शानदार छक्के लगाए.

इससे पहले मुंबई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया. मुंबई की शुरुआत अच्छी नहीं रही और कप्तान रोहित शर्मा पहले ओवर में ही पवेलियन लौट गए. उसके बाद आये सूर्यकुमार और इशांत किशन ने ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी की और मुंबई इंडियंस की रनों की रफ़्तार को बढ़ाया. इन दोनों खिलाड़ियों के आउट होने के बाद मैदान पर उतरे पोलार्ड और हार्दिक पांड्या जिन्होंने आते ही छक्कों की बारिश कर दी.

हार्दिक पांड्या आखरी ओवर में 19 बोलों पर 28 रन बनाकर आउट हुए वहीँ दूसरी पोलार्ड ने शानदार 13 बोलों पर 23 रनों की पारी खेली. आखरी चार गेंदे खेलने आये क्रुणाल पांड्या ने 2 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 4 बोलों पर 20 रनों की तूफानी पारी खेली.

इन खिलाड़ियों की शानदार बल्लेबाज़ी की बदौलत मुंबई ने 20 ओवर में 208 रनों का पहाड़ हैदराबाद के सामने खड़ा कर दिया. मुंबई की गेंदबाज़ी को देखते हुए हैदराबाद के लिए इस स्कोर को पार पाना आसान नहीं होगा.

IPL 2020: जानिए आज होने वाले CSK vs KXIP के मैच की सटीक भविष्यवाणी, कौन किसपर है भारी, क्या कहते है आंकड़े, जानिए संभावित टीमें

IPL 2020: कल दो शानदार मैचों के बाद पॉइंट्स टेबल में हुआ ज़बरदस्त उलटफेर, अब किसके सर सज रही है ऑरेंज और पर्पल कैप, देखिये लिस्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *