आईपीएल 2020 का रोमांच इस समय चरम पर है. हर मैच में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. हर मैच में एक नया रिकॉर्ड बनता या टूटता दिखाई दे रहा है.
इस सीजन का 23वां मैच आज दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयस के बीच खेला जायेगा। यह मुकाबला शारजाह में शाम 7 बजकर 30 मिनट से खेला जाएगा. इस मैच को जीतकर जहां दिल्ली अपनी बादशाहत फिर से कायम करना चाहेगी वहीँ हार की हैट्रिक बना चुकी राजस्थान की टीम इस मैच को जीतकर आईपीएल में अपनी रैंकिंग सुधारना चाहेगी.
आईपीएल पॉइंट्स टेबल में में दिल्ली जहां दूसरे पायदान पर है वहीँ राजस्थान सातवें पायदान पर है. इस लिहाज से देखा जाए तो दिल्ली का पलड़ा इस मैच में भारी दिखाई देता है.
हेड-टु-हेड मुकाबले
दिल्ली और राजस्थान के बीच अब तक 20 मुकाबले हुए है जिसमें से दिल्ली ने 9 और राजस्थान ने भी 11 मुकाबले जीते है.. इस लिहाज़ से देखा जाए तो दोनों टीमें एक दूसरे को कड़ी टक्कर दे रही है.
दिल्ली के लिए यह होंगे की प्लेयर्स
दिल्ली की टीम में बैटिंग का दारोमदार कप्तान सुरेश अय्यर, शिखर धवन, ऋषब पंत और पृथ्वी शॉ पर रहेगा. कप्तान सुरेश अय्यर और पृथ्वी शॉ की जोड़ी शानदार बल्लेबाज़ी कर रही है. इस सीजन एक पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड का अभी तक दिल्ली के नाम ही है. दिल्ली ने पंजाब के विरुद्ध 226 रनों का लक्ष्य इसी सीजन में चेस किया है जो आईपीएल के इतिहास का सबसे बड़ा चेस है. बोलिंग ब्रिगेड की ज़िम्मेदारी मार्कस, अक्षर पटेल, आश्विन और रबादा के कंधो पर होगी. युवा खिलाड़ी ही दिल्ली टीम की ताकत साबित हो रहे है.
राजस्थान के लिए यह होंगे की प्लेयर्स
बल्लेबाज़ी की बात करे तो कप्तान स्टीव स्मिथ और संजू सेमसन पर अच्छी शुरुआत देने की ज़िम्मेदारी होगी. संजू सेमसन इस सीजन में शानदार फॉर्म में नज़र आ रहे है. वहीँ जोस बटलर और रोबिन उथप्पा का बल्ला इस सीजन में अभी तक शांत ही रहा है जो टीम के लिए परेशानी का सबब है. वहीँ बोलिंग का भार जोफ्रा आर्चर, जयदेव उनादकट, राहुल तेवतिया और अंकित राजपूत पर होगा.
पिच और मौसम रिपोर्ट
मौसम विभाग के अनुसार शारजाह में मौसम बिलकुल साफ़ रहने की उम्मीद है. बात गर्मी की करे तो तापमान 24 से 37 डिग्री सेल्सियस के रहेगा. पिच की बात करे तो यह काफी स्लो पिच है. इसका फ़ायदा सीधा बल्लेबाज़ों को मिलेगा. वहीँ स्पिनर्स के लिए भी ये पिच काफी मददगार साबित होगी.
इस मैदान पर अब तक कुल 13 टी-20 मैच खेले गए गए है जिसमें से पहले बल्लेबाज़ी करने वाली टीम ने 9 मैच जीते है और बाद में बल्लेबाज़ी करने वाली टीम 4 मैच जीती है. इस लिहाज से देखा जाए तो टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाज़ी करना चाहेगी.
पहले बैटिंग करने वाली टीम का औसतन स्कोर 149 और दूसरी पारी में बल्लेबाज़ी करने वाली टीम का औसतन स्कोर 131 ही रहा है. मगर इस बार जिस तरह से आईपीएल में रन बन रहे है उससे देखकर लगता है की यह स्कोर काफी बोन साबित होने वाले है.
राजस्थान की टीम ने अब तक सिर्फ एक बार (2008) आईपीएल का खिताब अपने नाम किया है. वहीँ दूसरी तरफ दिल्ली की टीम किसी भी सीजन में आईपीएल के फाइनल में नहीं पहुँच पायी है. मगर जिस तरह से दिल्ली की टीम इस बार खेल रही है, राजस्थान की टीम को उसे हलके में नहीं लेना चाहिए.
जानिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11.

