आईपीएल में आज मुंबई इंडियंस का मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स. यह इस सीजन का 32वां मैच है और यह अबु धाबी में शाम 7 बजकर 30 मिनट से खेला जाएगा. मुंबई के पास इस मैच को जीतकर पॉइंट्स टेबल में फिर से नंबर एक की पोजीशन पाने का यह सुनहरा अवसर है.
इस सीजन में दोनों के बीच यह दूसरा मुकाबला होगा. पहले मुकाबले में मुंबई ने कोलकाता को 49 रनों से हराया था. इस जीत के हीरो रहे थे पंजाब के कप्तान रोहित शर्मा. राहुल ने इस मैच में ताबड़तोड़ 80 रन बनाये थे. यह मैच भी अबु धाबी में ही खेला गया था.
इस समय आईपीएल पॉइंट्स टेबल में में मुंबई जहां दूसरे स्थान पर है वहीँ कोलकात चौथे पायदान की टीम है. इस लिहाज़ से देखा जाये तो मुंबई का पलड़ा ही भारी दिखाई देता है.

हेड-टु-हेड मुकाबले
मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच अब तक 27 मुकाबले हुए है जिसमें से मुंबई ने 20 और कोलकाता ने सिर्फ 6 मुकाबले ही जीते है. दोनों के बीच खेले गए 1 मैच का कोई नतीजा नहीं निकला. पिछले 10 मैचों की बात की जाए तो कोलकाता ने मुंबई से एक भी मैच नहीं जीता है.
इस लिहाज़ से देखा जाए तो कोलकाता की टीम मुंबई के सामने कहीं नहीं ठहरती.
बल्लेबाज़ी की बात करे तो सुभमन गिल और सुनील नरेन पर अच्छी शुरुआत देने की ज़िम्मेदारी होगी. हालांकि अब तक सुनील नरेन का बल्ला इस सीजन शांत ही दिखाई दिया है. वहीँ आंद्रे रुसेल, कप्तान दिनेश कार्तिक और इयान मॉर्गन मिडिल आर्डर को मजबूती प्रदान करेंगे.
दिनेश कार्तिक अपनी शानदार फॉर्म को इस मैच में भी जारी रखना चाहेंगे. वहीँ बोलिंग डिपार्टमेंट की बात की जाए तो पैट कमिन्स, कुलदीप यादव, सुनील नरेन और नगरकोटी पर सारी ज़िम्मेदारी होगी.
मुंबई के लिए यह होंगे की प्लेयर्स
बल्लेबाज़ी की बात करे तो कप्तान कप्तान रोहित शर्मा और ईशान किशन अच्छी फॉर्म में नज़र आ रहे है. क्विंटन डी कॉक का फॉर्म में आना मुंबई की बल्लेबाज़ी को मजबूत करेगा. मिडिल आर्डर में हमेशा की तरह पोलार्ड और पांड्या ब्रदर्स टीम को मजबूती प्रदान करेंगे.
वहीँ बोलिंग डिपार्टमेंट की बात की जाए तो बोल्ट, जेम्स पैटिनसन और बुमराह शानदार बोलिंग कर रहे है. तीनों गेंदबाज़ टॉप 10 की लिस्ट में शामिल है. इस मैच में मुंबई को तीनों से खासी उम्मीद होगी.
पिच और मौसम रिपोर्ट
मौसम विभाग के अनुसार अबु धाबी में मौसम बिलकुल साफ़ रहने की उम्मीद है. बात गर्मी की करे तो तापमान 24 से 37 डिग्री सेल्सियस के रहेगा.
पिच की बात करे तो यह काफी स्लो पिच है. इसका फ़ायदा सीधा बल्लेबाज़ों को मिलेगा. वहीँ स्पिनर्स के लिए भी ये पिच काफी मददगार साबित होगी. मगर इस सीजन में तेज़ गेंदबाज़ो का ही बोलबाला रहा है.
इस मैदान पर अब तक कुल 45 टी-20 मैच खेले गए गए है जिसमें से पहले बल्लेबाज़ी करने वाली टीम ने 19 मैच जीते है और बाद में बल्लेबाज़ी करने वाली टीम 26 मैच जीती है.
इस सीजन इस मैदान पर अब तक 10 मैच खेले जा चुके है जिसमें 6 मैच पहले बल्लेबाज़ी करने वाली टीम जीती है. इस लिहाज़ से टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाज़ी करना चाहेगी.
पहले बैटिंग करने वाली टीम का औसतन स्कोर 137 और दूसरी पारी में बल्लेबाज़ी करने वाली टीम का औसतन स्कोर 128 ही रहा है. मगर इस बार जिस तरह से आईपीएल में रन बन रहे है उससे देखकर लगता है की यह स्कोर काफी कम है.
मुंबई की टीम ने सबसे ज्यादा 4 बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया है वहीँ कोलकाता की टीम ने दो बार आईपीएल का फाइनल खेला है और दोनों बार खिताब अपने नाम किया है.
जानिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11.

आईपीएल में इस खिलाड़ी ने तोड़ा पहली बार कोरोना का नियम, देखें वीडियो
