प्रधानमंत्री मोदी संयुक्त राष्ट्र महासभा के 75वें सत्र को करेंगे संबोधित, आतंकवाद और कोरोना रहेंगे मुख्य मुद्दे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज संयुक्त राष्ट्र महासभा के 75वें सत्र को वीडियो कॉन्फ्रेन्सिंग के जरिये संभोदित करेंगे. प्रधानमंत्री कार्यालय ने इसकी जानकारी खुद सोशल मीडिया पर ट्वीट कर दी. प्रधानमंत्री का यह भाषण भारतीय समयनुसार शाम 6 बजकर 30 मिनट पर होगा.

इस बार कोरोना महामारी के चलते संयुक्त राष्ट्र महासभा का आयोजन ऑनलाइन किया जा रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार प्रधानमंत्री का यह भाषण पहले से रिकॉर्ड किया गया होगा.

सूत्रों के अनुसार संयुक्त राष्ट्र महासभा के 75वें सत्र में मोदी आतंकवाद और कोरोना पर मुख्य रूप से अपनी बात रखेंगे. मोदी आतंकवाद और कश्मीर के मुद्दे पर पाकिस्तान का असली चेहरा भी सबके सामने रख सकते है. कोरोना महामारी को लेकर पूरे विश्व में भारत की भागीदारी और इसकी रोकधाम को लेकर भी मोदी सभा में अपनी बात रख सकते है. यही नहीं, आज सभा को संभोदित करने वाले मोदी पहले वक्ता होंगे.

आपको बतादें की एक दिन पहले ही पाकिस्तान के पीएम इमरान खान ने अपने संबोधन में कश्मीर का राग अलापा है. यही नहीं, इमरान खान ने आरएसएस का मद्दे पर भी बात की. इमरान खान के भाषण के विरोध में दौरान संयुक्त राष्ट्र में भारत के प्रतिनिधि ने सभा से वॉक आउट कर दिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *