इमरान खान ने UN Assembly में फिर गाया कश्मीर का राग, भारत ने कहा ‘PoK खाली करो, भारत आ रहा है’

पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज़ नहीं आता. उसे जब भी मौका मिलता है वह भारत के खिलाफ ज़हर उगलने का मौका नहीं छोड़ता. ऐसा ही कुछ पाकिस्तान के प्रधामंत्री इमरान खान ने किया है. संयुक्त राष्ट्र महासभा के 75वें सत्र को वीडियो कॉन्फ्रेन्सिंग के जरिये संभोदित करते हुए इमरान खान ने कश्मीर को पाकिस्तान का अहम हिस्सा बताया और कहा की भारत कश्मीर में मुसलमानों के साथ बुरा बर्ताव कर रहा है.

इमरान खान ने संयुक्त राष्ट्र के सामने आरएसएस का भी ज़िक्र किया. इमरान ने कहा की आरएसएस भारत को हिन्दू राष्ट्र की तरफ धकेल रहा है. वहीँ इमरान ने संयुक्त राष्ट्र से कश्मीर के मुद्दे पर दखल देने की बात कही.

वहीँ दूसरी तरफ भारत ने संयुक्त राष्ट्र में इमरान खान के बयान की जमकर धज्जिया उड़ा दी. भारत की तरफ से इंडिया मिशन के फर्स्ट सेक्रेटरी मिजितो विनितो ने कहा की कश्मीर भारत का अंग है. अब भारत सिर्फ PoK पर ही चर्चा करेगा. विनितो ने पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए कहा की पाकिस्तान को अब PoK भी खाली करना होगा क्यूंकि अब भारत अपना हिस्सा वापस लेकर रहेगा. आतंकवाद के मुद्दे पर भी विनितो ने पाकिस्तान को घेरा. उन्होंने कहा की इमरान खान ने खुद पाकिस्तान की संसद में ओसामा बिन लादेन को ‘शहीद’ करार दिया था.

आपको बतादें की आज शाम 6 बजकर 30 मिनट पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संयुक्त राष्ट्र महासभा को सम्बोधित करेंगे. मोदी आतंकवाद और कोरोना पर मुख्य रूप से अपनी बात रखेंगे. मोदी आतंकवाद और कश्मीर के मुद्दे पर पाकिस्तान का असली चेहरा भी सबके सामने रख सकते है.कोरोना महामारी को लेकर पूरे विश्व में भारत की भागीदारी और इसकी रोकधाम को लेकर भी मोदी सभा में अपनी बात रख सकते है. यही नहीं, आज सभा को संभोदित करने वाले मोदी पहले वक्ता होंगे.

प्रधानमंत्री मोदी संयुक्त राष्ट्र महासभा के 75वें सत्र को करेंगे संबोधित, आतंकवाद और कोरोना रहेंगे मुख्य मुद्दे

हर मुद्दे पर वही डफली वही राग, फिर इमरान ने दोहराई कश्मीर की बातभारत मे सत्ता परिवर्तन की उम्मीद में इमरान, अब दिया यह बड़ा बयान

भारत मे सत्ता परिवर्तन की उम्मीद में इमरान, अब दिया यह बड़ा बयान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *