कोरोना वायरस से 102 दिन तक मुक्त रहने के बाद न्यूज़ीलैंड में चार नए केस पाए गए थे। नए केस मिलने के बाद न्यूज़ीलैंड में जहां दो हफ्ते के लिए सख्त लॉकडाउन लगा दिया गया है वहीं आने वाले सितंबर महीने में होने वाले चुनाव भी रद्द कर दिये गए हैं।
चुनाव रद्द करने की घोषणा वहां की प्रधानमंत्री ने की है। अब यह चुनाव अक्टूबर में कराए जाएंगे। न्यूज़ीलैंड की प्रधानमंत्री ने अपने आधिकार का उपयोग करते हुए यह फैसला लिया। इससे पहले न्यूज़ीलैंड के विपक्षी दलों ने भी चुनाव टालने की मांग की थी।
आपको बता दें कि न्यूज़ीलैंड दुनिया के उन चुनिंदा देशों में से है जिसने वायरस पर काफी हद तक काबू पा लिया था और 102 दिन तक वह कोरोना मुक्त भी रहा था। हालांकि पिछले हफ्ते ऑकलैंड में चार नए केस आने के बाद अब दुबारा सख्ती बरत इसे काबू करने के प्रयास किए जा रहे हैं।