प्लुरल्स ने जारी की उम्मीदवारों की सूची, प्रत्याशी की जाति में लिखा पेशा तो धर्म से बिहारी, देखें

बिहार विधानसभा चुनावों के मद्देनजर दल और गठबंधन अपने मुद्दों और उम्मीदवारों को अब अंतिम रूप देने में लगे हैं। राजद, सीपीआईएम समेत जदयू जैसे दल कुछ सीटों पर उम्मीदवारों का एलान भी कर चुके हैं वहीं जहम तक बीजेपी की तरफ से पहली सूची आ सकती है।

इन सब के बीच बिहार की राजनीति में खुद को सीएम कैंडिडेट घोषित कर तहलका मचाने वाली पुष्पम प्रिया चौधरी ने भी उम्मीदवारों के नामों का एलान कर दिया है।.


इस सूची को उन्होंने फेसबुक पर साझा करते हुए लिखा,”प्लुरल्स पोल कमिटी की अनुशंसा पर बिहार विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण के 40 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी गई है। शेष 31 की घोषणा अगले 24-36 घंटे में की जाएगी।

प्लुरल्स के सभी घोषित प्रत्याशियों को बधाई और शुभकामनाएँ। चलिए बिहार बदलने की शुरुआत करते हैं।” खास बात यह है कि उम्मीदवारों के धर्म के सामने बिहारी लिखा नजर आ रहा है। उम्मीदवारों की जाति के सामने उनका पेशा लिखा हुआ है। देखें कौन कहाँ से है उम्मीदवार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *