तेजस्वी सूर्या का ओवैसी पर वार,कहा- हैदराबाद में विकास छोड़ रोहिंग्या मुसलमानों को अनुमति दी

भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष और सांसद तेजस्वी सूर्या ने एआईएमआईएम अध्यक्ष और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी पर बड़ा हमला बोला है। सूर्या ने अपने बयान में ओवैसी को रोहिंग्या घुसपैठियों एक हितैषी और विकास विरोधी बताया। हाल के दिनों में बीजेपी के किसी नेता द्वारा ओवैसी पर यह सबसे बड़ा बयान है।


तेजस्वी सूर्या ने ओवैसी पर ,हमला बोलते हुए कहा,’ये हास्यास्पद है कि अकबरुद्दीन और असदुद्दीन ओवैसी विकास की बात कर रहे हैं। उन्होंने पुराने हैदराबाद में कोई भी विकास करने की अनुमति नहीं दी है, उन्होंने पुराने हैदराबाद में केवल रोहिंग्या मुसलमान को अनुमति दी है, तो उन्हें कोई हक नहीं है विकास पर बात करने की।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *