पीएम मोदी ने जो बिडेन से की फोन पर बातचीत, कमला हैरिस को भी दी बधाई, जानें क्या बात हुई

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव जीत चुके जो बिडेन से फोन पर बातचीत की। पीएम ने इस दौरान उप राष्ट्रपति चुनी गईं कमला हैरिस को भी बधाई दी। पीएम ने बिडेन से फ़ोन पर हुई बातचीत की जानकारी एक ट्वीट के माध्यम से दी है।


पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा,’अमेरिका के राष्ट्रपति चुने गए जो बिडेन से फ़ोन पर बातचीत की और उन्हें बधाई दी। इसके अलावा हमने भारत-अमेरिका रणनीतिक साझेदारी के लिए अपनी दृढ़ प्रतिबद्धता को दोहराया और हमारी साझा प्राथमिकताओं और चिंताओं जैसे कि कोविड-19, जलवायु परिवर्तन, और भारत-प्रशांत क्षेत्र में सहयोग जैसे मुद्दों पर चर्चा की।


पीएम मोदी ने एक अन्य ट्वीट में लिखा,’मैंने उप राष्ट्रपति चुनाव में विजय हासिल करने वाली कमला हैरिस को भी हार्दिक बधाई दी। उनकी सफलता जीवंत भारतीय-अमेरिकी समुदाय के सदस्यों के लिए बहुत गर्व और प्रेरणा का विषय है, जो भारत-अमेरिका संबंधों को मजबूत करने के लिए एक जबरदस्त स्रोत हैं।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *