बिहार विधानसभा चुनावों को लेकर प्रचार का दौर चरम पर है। हर दल के शीर्ष नेता अपने उम्मीदवारों के पक्ष में धुंआधार रैलियों को संबोधित कर रहे हैं। इसी क्रम में जन अधिकार पार्ट (जाप) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव आज कटोरिया विधानसभा के बौंसी प्रखंड में एक रैली को संबोधित करने पहुंचे।

यहां से पीएडीए की उम्मीदवार रोज मेरी किस्कू हैं। इस दौरान पप्पू यादव पूरे रौ में नजर आए। उन्होंने राज्य और केंद्र सरकार को बाढ़ और कोरोना जैसे मुद्दों पर जमकर घेरा।
पप्पू यादव ने अपने संबोधन के शुरुआत में कहा कि जब भी कटोरिया में कोई घटना हुई, हत्या हुई न नीतीश यहां आए न कोई और यहां पप्पू यादव अकेला पहुंचा।
इसके अलावा उन्होंने पटना में आई बाढ़ और उसमें किये अपने कार्यों की याद दिलाते हुए कहा कि जब उप मुख्यमंत्री अपनी पत्नी के साथ हाफ पैंट पहन भाग गए तब वहां बाढ़ में डंटकर पप्पू यादव ने लोगों को तीन टाइम खाने का प्रबंध कराया।
इस साल आई बाढ़ और कोरोना जैसी विपदा पर पप्पू यादव ने बोलते हुए कहा कि जो काम नीतीश कुमार और नरेंद्र मोदी का था वह मैंने अकेले किया। उन्होंने कोरोना काल मे लगे लॉकडाउन के दौरान कोटा में फंसे बच्चे, दिल्ली में फंसे मजदूरों की मदद की बातें भी साझा की।
पप्पू यादव ने यह भी कहा कि वह अकेले ऐसे नेता हैं जिन्होंने हाई कोर्ट में यह लिखित रूप में दिया है कि अगर वह तीन साल में अपने जनता से किये वादे पूरे न कर सकें तो उन्हें हटा दिया जाए। इसके अलावा भ्रस्टाचार और बेरोजगारी के मामले अपर भी उन्होंने राज्य और केंद्र सरकार को आड़े हाथों लेते हुए वोट मांगा।
