बिहार विधानसभा चुनावों के लिए प्रचार और आरोप-प्रत्यारोप का दौर अब उफान पर है। शीर्ष नेता और उम्मीदवार ताबड़तोड़ जनसंपर्क और रैलियों में व्यस्त हैं। कोरोना काल मे वर्चुअल के साथ फिजिकल रैलियों में भी कोई कमी नही दिख रही है। हर दल के नेताओं की एक बड़ी फौज अपने उम्मीदवारों के पक्ष में मतदाताओं को लुभाने के लिए मैदान में उतर चुकी है।
रैली और जनसंपर्क के अलावा वीडियो और गाने भी दलों की तरफ से जारी कर मतदाताओं को लुभाने के प्रयास किये जा रहे हैं। इसी क्रम में लालू यादव ने राजद की तरफ से जारी किए गए एक वीडियो को शेयर किया है। लालू ने अपने ट्वीट में इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है,’पलटू राम तक ये कुर्सी पहुँचा देना। इसी कुर्सी की ख़ातिर बारम्बार उसने अपना आत्मसम्मान, स्वाभिमान, नीति, नियम, नियति, विचार, सिद्धांत और ज़मीर बेचा है।’
लालू द्वारा जारी किए गए इस वीडियो में एक बुजुर्ग साईकल पर एक कुर्सी पीछे बांधे लेकर जाते नजर आ रहे हैं। उनके साथ तीन बच्चे हैं और उनमें से दो के हाथ मे एक एक कुर्सी है। रास्ते से जाते हुए एक आदमी चाचा से पूछता है कुर्सी लेकर कहाँ जा रहे? इसी का जवाब देते हुए चाचा कहते हैं की यह कुर्सी नीतीश कुमार को देने जा रहे। आपको बता दें कि लालू नीतीश को कुर्सी कुमार के नाम से कई बार संबोधित कर चुके हैं।
बिहार चुनाव: चिराग पासवान के भाई प्रिंस पहुंचे लालू के घर, सियासी हलचल तेज़
9 को लालू जी छूटेंगे,10 को महागठबंधन की सरकार बनेगी-तेजस्वी
बौंसी में बोले पप्पू यादव, नीतीश-मोदी को जो करना था वो अकेले मैंने किया, पढ़ें
बिहार चुनाव- पप्पू यादव ने तेजस्वी को बताया बीजेपी की कठपुतली, कहा लालू बिना नही कोई औकात
बिहार विधानसभा चुनाव- पप्पू यादव होंगे पीडीए के सीएम उम्मीदावार
