उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर सियासत बनी हुई है। ऐसे में पहले ही असदुद्दीन ओवैसी योगी आदित्यनाथ को चुनौती दे चुके हैं। इसी को लेकर अब गोरखपुर से भाजपा सांसद रवि किशन का बयान सामने आया है जिसमें ओवैसी को महाराज जी यानी योगी आदित्यनाथ को छू कर दिखाने की चुनौती दे रहे हैं।
उन्होंने कहा कि,”एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी को खुलेआम चुनौती देता हूं,ओवैसी साहब चुनौती स्वीकार है? छू के दिखाओ महाराज जी को, हैदराबाद उड़कर जाओगे। यह सन्यासी हैं।” भाजपा सांसद ने सहजनवा में एक कार्यक्रम के दौरान सोमवार को कहा कि “योगी आदित्यनाथ ब्रम्हचर्य का पालन करने वाले हैं। वे ढाई घंटे आरती करने वाले सन्यासी हैं। उनके देश से नष्ट हो जाओगे।”
हाल ही में असदुद्दीन ओवैसी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को चैलेंज करते हुए कहा था कि 2022 में भाजपा की सरकार नहीं बनने देंगे। जबकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने असदुद्दीन ओवैसी को देश का बड़ा नेता बताते हुए कहा कि अगर 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए उन्होंने बीजेपी को चुनौती दी है तो बीजेपी के कार्यकर्ता उसे स्वीकार करते हैं।
उन्होंने जारी बयान में कहा, “इसमें कोई शक नहीं है कि बीजेपी 2022 में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी। केंद्रीय नेतृत्व ने 300 प्लस का लक्ष्य दिया है, जिसके कार्यकर्ता अपनी मेहनत और लगन से हासिल करेंगे।”
ज्ञात हो कि ओवैसी की पार्टी ने ओमप्रकाश राजभर और बाबू सिंह कुशवाहा के ‘भागीदारी संकल्प मोर्चा’ के साथ चुनाव लड़ने का ऐलान किया है।
साथ ही एआईएमआईएम के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली ने कहा है कि पार्टी 100 मुस्लिम बाहुल्य सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी, जिसके लिए आवेदन पत्र भी जारी कर दिया है।
Read More
- मायावती ने संघ प्रमुख मोहन भागवत के बयान को आड़े हाथों लेते हुए बताया मुख में राम, बगल में छुरी जैसा
- एसबीआई की जारी रिपोर्ट में अगस्त तक कोरोना के तीसरे लहर का किया गया दावा
- असम के मुख्यमंत्री ने जारी बयान में आरोपियों को गोली मारने को बताया सही पैटर्न
- राष्ट्रपति ने 8 राज्यों में नियुक्त किए नए राज्यपाल
- नहीं रहे मशहूर अभिनेता दिलीप कुमार
- देश की पहली फास्टैग सुविधा दिल्ली मेट्रो के कश्मीरी गेट स्टेशन पर हुई शुरू, यात्रियों को मिलेगा लाभ
