मध्यप्रदेश- चुनावों के दौरान हुई तल्खी भूल मिले शिवराज-कमलनाथ, देखें तस्वीरें

मध्यप्रदेश की 28 सीटों पर हुए उपचुनाव में कल नतीजे बीजेपी के पक्ष में रहे। बीजेपी ने नतीजों में बाजी मार ली और इसके बाद साफ हो गया कि सिंधिया-शिवराज की जोड़ी ने बीजेपी के लिए कमाल दिखाया है। वहीं कमलनाथ और कांग्रेस के हिस्से हार आई। इस चुनावी नतीजे के बाद चुनाव के दौरान शिवराज-कमलनाथ के बीच हुई तल्खी थमती दिख रही है।


नतीजों के एलान के एक दिन बाद कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ बीजेपी नेता और सीएम शिवराज से मिलने पहुंचे। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच गर्मजोशी भरी मुलाकात हुई। दोनो नेताओं ने एक दूसरे से लंबी चर्चा की और यह संदेश भी दिया कि चुनावों में दिखी तल्खी अब पुरानी बात हुई। इस मुलाकात के दौरान कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ भी साथ रहे।


मुलाकात के बारे में जानकारी देते हुए शिवराज ने एक ट्वीट में लिखा,’आज मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ जी ने निवास पर भेंट कर शुभकामनाएं दी। मैं उनको हृदय से धन्यवाद देता हूं। प्रदेश की प्रगति और जनता के कल्याण के लिए पूरे समर्पण एवं सामर्थ्य के साथ हम सब कार्य करेंगे। मध्यप्रदेश देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बने, यही हमारा संकल्प है।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *