उत्तर प्रदेश की लड़ाई में आम के स्वाद को लेकर शुरू हुआ कटाक्ष, राहुल गांधी के बयान पर मुख्यमंत्री योगी ने कसा तंज

पेगासस जासूसी प्रकरण, कृषि कानूनों और कोरोना से हुई मौतों को लेकर केंद्र सरकार को घेरने वाले कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को जब एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे, तो ‘आम’ को लेकर किए गए एक सवाल पर उनका जवाब चर्चा का विषय बन गया।

दरअसल, एक मीडियाकर्मी के इस सवाल पर कि क्या उन्हें उत्तर प्रदेश के आम पसंद हैं, उन्होंने जवाब दिया था, “आई लाइक आंध्रा, आई डोंट लाइक यूपी आम (मुझे आंध्र प्रदेश के आम का स्वाद पसंद है, मैं यूपी के आम पसंद नहीं करता)।”

इसके बाद राहुल ने कहा कि यह स्वाद का मामला है। उन्होंने कहा कि लंगड़ा आम तो फिर भी थोड़ा ठीक है, लेकिन दशहरी कुछ ज्यादा मीठा होगा मेरे लिए। राहुल के इस जवाब के दौरान कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल और रणदीप सिंह सुरजेवाला को उनके साथ देखा जा सकता है।

जहां भाजपा नेताओं ने बयान को लेकर राहुल पर निशाना साधा, वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसे विभाजनकारी सोच का उदाहरण बता दिया। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के आम के स्वाद वाले बयान पर तंज कसते हुए ट्वीट में टैग करते हुए लिखा- “राहुल गांधी जी, आपका ‘टेस्ट’ ही विभाजनकारी है।

आपके विभाजनकारी संस्कारों से पूरा देश परिचित है। आप पर विघटनकारी कुसंस्कार का प्रभाव इस कदर हावी है कि फल के स्वाद को भी आपने क्षेत्रवाद की आग में झोंक दिया। लेकिन ध्यान रहे कश्मीर से कन्याकुमारी तक भारत का ‘स्वाद’ एक है।”

इस मामले में कूदते हुए भाजपा सांसद रविकिशन ने भी राहुल गांधी पर आम को लेकर कटाक्ष किया। रविकिशन ने ट्वीट कर कहा कि “राहुल जी को उत्तर प्रदेश के आम नहीं पसंद और उत्तर प्रदेश को कांग्रेस नहीं पसंद हिसाब बराबर।”

Read More

  1. कोविड-19 प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने के कारण राजधानी दिल्ली का तिलक नगर बाजार 23 से 27 जुलाई तक किया गया बंद
  2. अभिनेता कार्तिक आर्यन की नई फिल्म का पोस्टर हुआ जारी, पायलट के किरदार में देंगे दिखाई
  3. काशी विश्वनाथ मंदिर कॉरिडोर के लिए ज्ञानवापी मस्जिद की तरफ से मिली 1700 स्क्वायर फीट की जमीन, काॅरिडोर में आएगी और भी भव्यता
  4. पेगासस जासूसी प्रकरण पर राहुल गांधी ने सरकार पर उठाए सवाल, खुद के भी फोन टैप होने की कही बात
  5. संसद में जारी रहा भारी हंगामा, बिगड़ती स्थिति देख कार्यवाही हुई स्थगित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *