बिहार चुनाव: पप्पू यादव का सनसनीखेज आरोप, मंच गिराकर मारने की थी साजिश, जांच की मांग कि

बिहार चुनाव में मीनापुर में चुनावी रैली को सम्भोधित करते हुए जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमो पप्पू यादव का मंच टूट गया था. यह वाक्या कल मीडिया की सुर्ख़ियों में रहा था। इस हादसे में पप्पू यादव का हाथ भी टूट गया था.

पटना में प्रेस से बात करते हुए पप्पू यादव ने गंभीर आरोप लगते हुए कहा है की मंच ऐसे ही नहीं टूटा है. इसके पीछे कोई गहरी साज़िश है. कोई उनको जान से मारना चाहता है. इसकी जांच होनी चाहिए और दोषियों को सज़ा मिलनी चाहिए.

पप्पू यादव ने प्रसाशन पर भी आरोप लगते हुए कहा की बिहार प्रसाशन सिर्फ सत्ता पक्ष के लोगों को ही सुरक्षा दे रहा है. प्रसाशन की लापरवाही के चलते ही उनके साथ यह हादसा हुआ है और वह बुरी तरह से घायल हो गए.

पप्पू यादव ने कहा है की वह सत्ता में आने पर लोकपाल बिल लाएंगे. इससे सिस्टम में पारदर्शिता आएगी और नेताओं और अधिकारीयों की जवाबदेही तय की जा सकेगी. पप्पू यादव ने यह भी कहा की आशा, जीविका, विकास मित्र और टोला सेवकों की तनख्वा बढ़ाई जाएगी. उन्होंने साथ ही सामान काम और सामान वेतन की भी वकालत की. यही नहीं, उन्होंने गेस्ट टीचर्स को परमानेंट करने की बात भी कही. 

मंच टूटने से घायल हुए पप्पू यादव, हाथ मे आया फ्रैक्चर, देखें तस्वीरें और वीडियो

बौंसी में बोले पप्पू यादव, नीतीश-मोदी को जो करना था वो अकेले मैंने किया, पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *