बिहार चुनाव- पहले चरण के नामांकन में 5 दिन शेष, न सीट फाइनल न उम्मीदवार

बिहार विधानसभा चुनावों की तारीखों के एलान के बाद पहले चरण के चुनाव के लिए आयोग ने अधिसूचना जारी कर दी है। इसके मुताबिक पहले चरण के लिए 8 अक्टूबर तक उम्मीदवार अपना नामांकन दाख़िल कर सकते हैं। मतलब अब सिर्फ 5 दिन नामांकन के लिए बाकी हैं लेकिन महागठबंधन और एनडीए दोनो जगह सस्पेंस नजर आ रहा है। अभी तक न दलों को सीटों का पता है न ही उम्मीदवारों का एलान हुआ है।

माना जा रहा है कि 4 अक्टूबर के दिन महागठबंधन और एनडीए दोनो ही तरफों से सीटों के बंटवारे को लेकर स्थिति स्पष्ट की जा सकती है। साथ ही उम्मीद यह भी है कि इसी दिन उम्मीदवारों की पहली सूची का एलान भी दल कर सकते हैं। आपको बता दें कि सीटों के बंटवारे को लेकर जहां महागठबंधन में कांग्रेस की वजह से पेंच फंसा हुआ है वहीं एनडीए में एलजेपी की तरफ से चिराग पासवान के ज्यादा सीटें मांगने की वजह से मामला अटका हुआ है। खबर तो यह भी है कि एनडीए अब चिराग से मोलभाव के मूड में नही और चिराग खुद ही अलग होने का एलान कर सकते हैं। ऐसे में एक दो दिनों के अंदर तस्वीर ज्यादा साफ हो जाएगी।

बिहार चुनाव- एनडीए में फूट? एलजेपी के 143 सीटों पर चुनाव लड़ने का एलान करेंगे चिराग!

बिहार चुनाव- उम्मीदवारों पर संशय के बीच पहले चरण के लिए अधिसूचना जारी, 7 मंत्रियों की इज्जत दांव पर

Bihar Assembly Elections: बिखराव की ओर NDA, डिमांड नहीं मानी गई तो अकेले चुनाव लड़ेंगे चिराग पासवान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *