बिहार विधानसभा चुनावों के लिए एनडीए की तरफ से उम्मीदवारों के नामों का एलान आज किया जा सकता है। माना जा रहा है कि सीटों के बंटवारे पर बनी सहमति के बाद आज कभी भी बीजेपी-जदयू और हम के नेता साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस बात की जानकारी साझा कर सकते हैं।
यह भी पढ़े बिहार चुनाव- एनडीए में फूट? एलजेपी के 143 सीटों पर चुनाव लड़ने का एलान करेंगे चिराग!
उम्मीद है कि पहले चरण की 71 सीटों के लिए एनडीए में शामिल दल आज दोपहर बाद एलान कर सकते हैं। मिल रही जानकारी के अनुसार कुछ सिटिंग एमएलए के टिकट काटे गए हैं।
इससे पहले आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर उनसे बिहार चुनाव पर चर्चा करने पहुंचे। शाह के अलावा बिहार के डिप्टी सीएम सुशील मोदी और बिहार बीजेपी प्रभारी भूपेंद्र यादव, बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के घर पहुंचे। इसके अलावा रविवार को भी दिन भर दिल्ली में मैराथन बैठकों का दौर जारी रहा था।
माना जा रहा है कि लोजपा के एनडीए से अलग होने के बाद दोनों दल 50-50 फॉर्मूले पर चुनाव लड़ेंगे। वहीं जीतनराम मांझी की पार्टी हम को 5 सीटें देने का अनुमान है। इसका मतलब यह है कि बीजेपी और जदयू 119-119 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी।
जदयू पहले बीजेपी को बराबर सीटें देने पर राजी नही थी वहीं लोजपा की जिद्द के वजह से भी पेंच फंस गया था। हालांकि अब तस्वीर लगभग साफ हो चुकी है।
यह भी पढ़े बिहार चुनाव- उम्मीदवारों पर संशय के बीच पहले चरण के लिए अधिसूचना जारी, 7 मंत्रियों की इज्जत दांव पर
यह भी पढ़े Bihar Assembly Elections: बिखराव की ओर NDA, डिमांड नहीं मानी गई तो अकेले चुनाव लड़ेंगे चिराग पासवान
यह भी पढ़े बिहार चुनावः मैं किंग नहीं किंग मेकर बनना चाहता हूँ: तेज प्रताप, तेजस्वी को बताया अपना अर्जुन
यह भी पढ़े राजद के पूर्व प्रदेश सचिव की हत्या, तेजस्वी-तेजप्रताप समेत 6 पर केस, पढ़ें
