प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपराध और आतंकवाद के प्रति जीरो टालरेंस की नीति रही है – जी किशन रेड्डी

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री श्री जी किशन रेड्डी ने राष्ट्रीय अपराध रिकार्ड ब्यूरो द्वारा आयोजित ‘21वीं ऑल इंडिया कॉन्फ्रेंस ऑफ डायरेक्टर्स, फिंगरप्रिंट ब्यूरो – 2020’ का आनलाइन उद्घाटन किया।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिवंगत नेता रामविलास पासवान को श्रद्धांजलि अर्पित की

केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने दिवंगत नेता श्री रामविलास पासवान के घर पर उन्‍हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) की 28वीं वर्षगांठ पर उनके कार्मिकों एवं परिजनों को शुभकामनाएं दी

केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) की 28वीं वर्षगांठ पर शुभकामना दी है। श्री अमित शाह ने बधाई देते हुए एक ट्विट में कहा, ‘आरएएफ के कार्मिकों और उनके परिवारों को फोर्स की 28वीं वर्षगांठ पर शुभकामनाएं।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनप्रतिनिधि के रूप में 20वें वर्ष के आरंभ होने पर हार्दिक बधाई दी

केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जनप्रतिनिधि के रूप में 20 वें वर्ष के आरंभ होने पर हार्दिक बधाई दी। केंद्रीय गृह मंत्री ने ट्वीट कर कहा कि 7 अक्टूबर देश के इतिहास में एक बहुत महत्वपूर्ण दिन है। 2001 में आज ही के दिन श्री नरेंद्र मोदी जी ने गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली और उस दिन से शुरू हुआ बिना रुके, बिना आराम किए हर दिन देशहित और जन सेवा में समर्पित एक ऐसा सफर जिसने नित नए आयाम स्थापित किए।

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिलने पहुंचे अमित शाह और बिहार बीजेपी के नेता, उम्मीदवारों का एलान आज

बिहार विधानसभा चुनावों के लिए एनडीए की तरफ से उम्मीदवारों के नामों का एलान आज किया जा सकता है। माना जा रहा है कि सीटों के बंटवारे पर बनी सहमति के बाद आज कभी भी बीजेपी-जदयू और हम के नेता साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस बात की जानकारी साझा कर सकते हैं।

हिंदी दिवस पर गृह मंत्रालय रहा सक्रिय, पहले अमित शाह ने दिया संबोधन, अब हुआ कार्यशाला का आयोजन, जानें

केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा आज यहाँ नार्थ ब्लाक में हिंदी दिवस मनाया गया जिसमें केंद्रीय गृह राज्यमंत्री श्री जी किशन रेड्डी, केंद्रीय गृह राज्यमंत्री श्री नित्यानंद राय, केंद्रीय गृह सचिव श्री अजय कुमार भल्ला सहित गृह मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।

हिंदी दिवस पर बोले गृह मंत्री अमित शाह- पीएम के हिंदी में दिए भाषणों से, हिंदी का वैश्वि‍क कद मजबूत हुआ

केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह ने हिंदी दिवस पर देशवासियो को शुभकमनाएं दी हैं। अपने संदेश में श्री अमित शाह ने कहा कि हिंदी दिवस के अवसर पर मैं इसके सशक्तिकरण में योगदान देने वाले सभी महानुभावों को नमन करता हूं और देशवासियों से आह्वान करता हूं कि अपनी मातृभाषा के साथ साथ हिंदी का अधिक से अधिक प्रयोग कर उनके संरक्षण व संवर्धन में अपना योगदान देने का संकल्प लें। श्री अमित शाह ने कहा कि अनेक भाषाएं एवं संस्कृतियां हमारी न केवल विरासत हैं हमारी ताकत भी हैं, इसलिए हमें इसको आगे बढ़ाना है। सांस्कृतिक व भाषाई विविधता से भरे, इस गौरवशाली देश में – पूरब से पश्चिम और उत्तर से दक्षिण के बीच, सदियों से, कई भाषाओं ने संपर्क बनाए रखने का काम किया है। हिंदी इसमें प्रमुख भाषा रही है और ये योगदान जो हिंदी का है इसको देश के कई नेताओं ने समय-समय पर सराहा है और हिंदी ने भारत को एकता के सूत्र में पिरोने का काम किया है।

केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने ‘अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस’ पर दी शुभकामनाएँ, कहा…

केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने ‘अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस’ पर सभी को शुभकामनाएँ दी। अपने ट्वीट में श्री अमित शाह ने कहा कि “प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में हमारी सरकार बच्चों को सशक्त बनाने के साथ ही ‘सबको शिक्षा’ के अपने मिशन को नई शिक्षा नीति, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ और समग्र शिक्षा अभियान जैसे सुधारों व योजनाओ के माध्यम से पूरा करने की दिशा में निरंतर काम कर रही है”।