ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा है #Arrest_Prakash_Jha, जाने क्या है कारण

वेब सीरीज आश्रम-2 का टीज़र कल यूट्यूब पर लांच किया गया. लांच होते ही यह लोगों के बीच वायरल हो गया और अब तक इससे 5.5 लाख ज्यादा लोग देख चुके है. मगर इसके साथ ही एक नया विवाद भी शुरू हो गया.

आश्रम के पहले सीजन को लोगों ने खूब पसंद किया था. इसकी जमकर तारीफ हुई थी. मगर आश्रम-2 का टीज़र रिलीज़ होने के साथ ही विवादों में घिर गया है. साथ सोशल मीडिया पर #Arrest_Prakash_Jha भी ट्रेंड करने लगा. दरअसल बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर प्रकाश झा ही इस वेब सीरीज के डायरेक्टर भी है.

सोशल मीडिया पर प्रकाश झा को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कार्यवाही करने की मांग जा रही है. लोगों ने प्रकाश झा पर हिन्दू भावनाओं को भड़काने का आरोप लगाया है. लोगों का कहना है की इस सीरीज के माध्यम से हिन्दू संस्कृति की गलत छवि पेश करने की कोशिश की जा रही है. सनातम धर्म को बदनाम किया जा रहा है. इसलिए प्रकाश झा पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाए.

आपको बतादें की आश्रम के पहले सीरीज में बॉबी देओल ने एक संत की भूमिका निभाई थी जिसकी लोगों ने काफी सराहना की थी. आश्रम वेब सीरीज में दिखाया गया है की कैसे आश्रम में पैसों, पॉवर, आस्था और राजनीति का खेल चलता है. कैसे एक संत गद्दी पर बैठकर सब कण्ट्रोल करता है. इस सीरीज को एमएक्स प्लेयर पर लॉच किया गया था. फ़िलहाल आश्रम-2 की रिलीज़ डेट 11 नवंबर 2020 रखी गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *