तेलगु फ़िल्म इंडस्ट्री के जाने माने कॉमेडियन विजय साईं ने साल 2017 के दिसम्बर में अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। वह 38 साल के थे और अपने दमदार, जानदार अभिनय के लिए जाने जाते थे। उनका शव हैदराबाद के युसुफगुड़ा इलाके में फंदे से लटका हुआ मिला था।
विजय के बारे में जानने वाले लोगों के अनुसार वह अपनी खराब आर्थिक स्थिति के दौर से गुजर रहे थे। इसके अलावा निजी जिंदगी में भी कुछ ठीक नही चल रहा था। वह अपनी पत्नी से भी अलग रहते थे। उनकी आत्महत्या की घटना के बाद लोकल मीडिया में आईं खबरें भी यही बता रही थीं कि काम न मिलना और आर्थिक स्थिति के साथ पारिवारिक कलह की वजह से वह अवसाद के शिकार थे और अंततः तंग आकर उन्होंने अपनी जान दे दी।