अगर आपने सीरियल परिचय नई जिंदगी का देखा होगा तो आपको कृतिका चौधरी जरूर याद होंगी। अपने अभिनय से एक अलग पहचान बनाने वाली और दर्शकों के दिलों पर राज करने वाली कृतिका का अंत भी दर्दनाक रहा था। हालांकि उनकी मौत एक रहस्य रही और साफ तौर पर कुछ भी नही पता लग सका कि उन्होंने आत्महत्या कर अपनी जिंदगी खत्म कर ली थी या नही।
कृतिका 7 जुलाई 2017 को मुम्बई के अंबोली स्थित अपने घर पर मृत अवस्था मे पाई गईं थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार उनकी मौत लाश मिलने के चार दिन पहले ही हो चुकी थी। मौके से मिले साक्ष्य भी यही इशारा कर रहे थे कि उन्होंने आत्महत्या की थी हालांकि पुख्ता तौर पर इसके बारे में बाद में कुछ भी निकलकर सामने नही आ सका।