दुनिया को हंसाने वाले कपिल शर्मा के मन भी आया था आत्महत्या का ख्याल

कपिल शर्मा आज किसी परिचय के मोहताज नही हैं। न ही यह बताने की आवश्यकता है कि उन्होंने इतनी शोहरत कैसे पाई और कैसे गंवाई? पाने के लिए इंसान को कैबिन संघर्ष करना होता है लेकिन जब गंवाने की बात आती है तो इसमें इतना कम समय लगता है कि हम न कुछ समझ पाते हैं, न सोच पाते हैं,न ही ठीक कर पाते हैं। बस यही कहानी कपिल शर्मा की है। वही कपिल शर्मा जो पूरे देश को हंसाने के लिए जाने जाते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि कपिल के जीवन मे कुछ दिनों पहले एक ऐसा वक़्त भी आया था जब वह असहाय हो गए थे और अवसाद से घिर कर आत्महत्या करने की सोचने लगे थे।

कपिल के मन मे यह ख्याल उस विवाद के बाद उठा जब ऑस्ट्रेलिया के एक टूर से आने के दौरान उनका विवाद सुनील ग्रोवर से हुआ था। इस विवाद के बाद लोगों के मन मे कपिल के प्रति जहां सम्मान कम हुआ वहीं सुनील के प्रति बढ़ा। इस विवाद के बाद सुनील शो छोड़ गए और इसकी लोकप्रियता गिर गयी। इसके बाद कपिल पर शो की टीआरपी वापस पाने की जिम्मेदारी के साथ अपनी बिगड़ती छवि को सुधारने का दबाव बढ़ने लगा और उनसे अकेले यह सब संभालते नही संभला, जिसका परिणाम यह हुआ की वह डिप्रेशन के शिकार हो गए और उन्हें पैनिक अटैक आने लगे। इसका असर शो पर हुआ और पहले शूट कैंसिल हुए और बाद में कपिल को शो बैंड करना पड़ा। हालांकि अब कपिल इन सब बातों को भूल चुके हैं और जल्द ही फिर से हंसते-हँसाते नजर आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *