बिहार,जम्मू कश्मीर और फिलहाल गोवा के राज्यपाल पद पर आसीन सत्यपाल मलिक को मेघालय का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। राष्ट्रपति कार्यालय की तरफ से इस बाबत आदेश जारी कर दिए गए हैं। गोवा का कार्यभार महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को दिया गया है।
राष्ट्रपति कार्यालय द्वारा जारी प्रेस रिलीज के अनुसार, यह बदलाव उस तारीख से प्रभावी होंगे जब वे कार्यभार संभाल लेंगे। बता दें कि 25 अक्टूबर 2019 को ही राज्यपाल सत्यपाल मलिक को जम्मू-कश्मीर से ट्रांसफर कर गोवा का राज्यपाल नियुक्त किया गया था।
उनकी जगह पर पूर्व आईएएस अधिकारी गिरीश चंद्र मुर्मू को जम्मू कश्मी का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया था, जो हाल ही में सीएजी के प्रमुख बनाए गए हैं। फ़िलहाल मनोज सिन्हा जम्मू कश्मीर के के उपराज्यपाल की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। सत्य पाल मलिक बिहार के पूर्व राज्यपाल भी रह चुके हैं। सत्यपाल मलिक को 2018 में कुछ महीनों के लिए ओडिशा का अतिरिक्त प्रभार राज्यपाल भी दिया गया था।
