प्रधानमंत्री मोदी ने पर्यटन में आई तेजी को देख कोरोना से सावधान रहने को कहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में कोरोना के बढ़ते खतरों और तीसरी लहर की संभावित आशंका को लेकर मंगलवार को कई राज्य के मुख्यमंत्रियों के साथ बातचीत की। इसमें असम, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम, मेघालय, सिक्किम, त्रिपुरा और नागालैंड के मुख्यमंत्री शामिल थे।

इस बैठक में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पहाड़ी क्षेत्रों, बाजारों में बिना मास्क और प्रोटोकॉल के बिना भारी भीड़ का उमड़ना ठीक नहीं,गलत है। यह हमारे लिए चिंता का विषय होना चाहिए। प्रधानमंत्री ने कहा कि “कुछ लोग सीना तानकर बोलते हैं कि तीसरी लहर आने से पहले एन्जॉय करना चाहते हैं।

लोगों को समझना होगा कि तीसरी लहर अपने आप नहीं आएगी। सवाल होना चाहिए कि इसे कैसे रोकना है? प्रोटोकॉल का कैसे पालन करना है? कोरोना अपने आप नहीं आता, कोई जाकर ले आए, तो आता है। हम सावधानी बरतेंगे, तो ही इसे रोक पाएंगे।” 

उन्होंने कहा कि- “ये सही है कि कोरोना की वजह से टूरिज्म, व्यापार-कारोबार बहुत प्रभावित हुआ है, लेकिन आज मैं बहुत जोर देकर कहूंगा कि हिल स्टेशंस में, मार्केट्स में बिना मास्क पहने, भारी भीड़ उमड़ना ठीक नहीं है।” उन्होंने मु्ख्यमंत्रियों से कहा कि केंद्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे सबको मुफ्त वैक्सीन अभियान की नॉर्थ ईस्ट में भी उतनी ही अहमियत है।

तीसरी लहर से मुकाबले के लिए वैक्सीनेशन की प्रक्रिया तेज़ करते रहने को उन्होंने जरूरी बताया। प्रधानमंत्री ने कहा कि- अभी हमें कोरोना वायरस के हर वेरिएंट पर भी नज़र रखनी होगी। म्यूटेशन के बाद ये कितना परेशान करने वाला होगा, इस बारे में एक्सपर्ट्स लगातार स्टडी कर रहे हैं और ऐसे में प्रिवेंशन और ट्रीटमेंट बहुत जरूरी है।

समीक्षा बैठक के बाद उन्होंने कहा- नॉर्थ ईस्ट में कोरोना वायरस के बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं, माइक्रो लेवल पर नजर रखने की जरूरत है। ऑक्सीजन की उपलब्धता के लिए देशभर में ऑक्सीजन प्लांट लगाए जा रहे हैं। नॉर्थ ईस्ट के लिए 150 प्लांट स्वीकृत हुए हैं। ये जल्द पूरे हों और बाधा न आए। उन्होंने स्किल्ड मैनपावर को भी तैयार करने की बात कही। भौगोलिक स्थिति को देखते हुए अस्थाई अस्पताल बनाने को भी जरूरी बताया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि पूरे देश में 20 लाख से अधिक टेस्ट रोजाना करने की क्षमता हासिल कर चुके हैं। उन्होंने खासकर नॉर्थ ईस्ट के हर जिलों में टेस्टिंग क्षमता को बढ़ाने पर जोर दिया। रैंडम टेस्टिंग के साथ एग्रेसिव टेस्टिंग करनी की बात कही।

प्रधानमंत्री मोदी ने एक्सपर्ट द्वारा बार-बार चेतावनी दे रहे असावधानी, लापरवाही और भीड़भाड़ से कोरोना संक्रमण में भारी उछाल आ सकने से सतर्क रहने को कहा। साथ ही हर स्तर पर कदम गंभीरता से उठाए जाने जाने को जरूरी बताया।

Read More

  1. किसान नेता राकेश टिकैत ने नकारी चुनाव लड़ने की बात
  2. मंत्रिमंडल के बड़े बदलाव, जानें कौन किस कमेटी में हुआ शामिल
  3. ’14 फेरे’ के जरिए विक्रांत मेसी और कृति खरबंदा करेंगे खूब मनोरंजन

2 thoughts on “प्रधानमंत्री मोदी ने पर्यटन में आई तेजी को देख कोरोना से सावधान रहने को कहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *