भारत में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 के करीब 15 लाख टेस्ट किए गए हैं। साथ ही देश में उच्च रिकवरी का ट्रेन्ड लगातार बना हुआ है।अब तक कुल 47.5 लाख (47,56,164) मरीज ठीक हुए हैं। पिछले 24 घंटे में 81,177 मरीज ठीक हुए हैं।
आज रिकवरी के मामले सक्रिय मामले (9,70,116) से करीब 38 लाख (37,86,048) अधिक हो गई। बहुत अधिक संख्या में रिकवरी के कारण राष्ट्रीय रिकवरी दर बढ़ती जा रही है। आज यह 81.74 प्रतिशत रहा।
ठीक होने वाले 73 प्रतिशत नए मामले दस राज्यों / केंद्र शासित प्रदेशों महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, दिल्ली, केरल, पश्चिम बंगाल और असम से सामने आए हैं।
महाराष्ट्र में 17,000 से अधिक नई रिकवरी हुई है। आंध्र प्रदेश में एक दिन में 8,000 से अधिक लोग ठीक हुए हैं।

देश में पिछले 24 घंटे में 86,052 नए मामलों की पुष्टि हुई है। नए मामलों में 75 प्रतिशत दस राज्यों / केन्द्र शासित प्रदेशों से सामने आए हैं।
महाराष्ट्र से 19,000 से अधिक नए मामले सामने आए हैं। आंध्र प्रदेश और कर्नाटक दोनों राज्यों में 7,000 से अधिक मामले सामने आए हैं।

पिछले 24 घंटों में 1,141 मौत दर्ज की गई हैं। इसमें से 83 प्रतिशत, 10 राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों के हैं।
कल बताई गई नई मौतों में से 40 प्रतिशत महाराष्ट्र से हैं। यहां 459 लोगों की मौत हुई। इसके बाद पंजाब और उत्तर प्रदेश में क्रमश: 76 और 67 लोगों की मौत हुई।

यह भी पढ़ें अहमदाबाद के कोविड-19 अस्पताल में लगी भीषण आग, 8 की मौत, पीएम ने जताया दुख
यह भी पढ़ें कोविड-19 रोगियों के स्वस्थ होने के मामले में अमेरिका को पीछे छोड़कर दुनिया में शीर्ष पर पहुंचा भारत
यह भी पढ़ें कोविड-19: पिछले 24 घंटो में देश में सामने आये 53 हज़ार मामले, 871 लोगों की मौत
यह भी पढ़ें वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कोरोना को कहा एक्ट ऑफ गॉड, भड़क गए स्वामी, लोगों ने भी किया ट्रोल
