डेढ़ महीने में पहली बार कोविड के उपचाराधीन रोगियों की संख्या आठ लाख से नीचे

भारत ने कोविड के खिलाफ अपनी लड़ाई में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। डेढ़ महीने के बाद पहली बार कोविड के उपचाराधीन रोगियों की संख्‍या आठ लाख से नीचे आई है।

प्रधान सचिव को नही जानते कोविड कंट्रोल रूम के कर्मचारी, पढ़ें

बिहार इन दिनों चुनावी माहौल में मग्न है। हर तरफ उम्मीदवार, दल, गठबंधन और आरोप-प्रत्यारोप का दौर चल रहा है। चुनावी रैलियां हो रहीं हैं और इन सब के बीच वैश्विक महामारी कोरोना और इसका प्रभाव सब बीती बात बन चुके हैं।

अप्रैल-सितंबर 2020 के दौरान कृषि व्यापार संतुलन 9002 करोड़ रुपये के साथ सकारात्मक रहा

कृषि निर्यात को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा किए गए लगातार और ठोस प्रयासों का लाभ मिल रहा है। कोविड-19 संकट के बावजूद अप्रैल-सितंबर 2020 की कुल अवधि के दौरान आवश्यक कृषि वस्तुओं के निर्यात में 43.4 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज हुई है।

मेडिकल बोर्ड के अनुसार 85 लाभार्थियों के लिए स्थायी विकलांगता लाभ मिलना शुरू

कोविड-19 महामारी को ध्यान में रखते हुए, कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) ने सभी क्षेत्रों और उप-क्षेत्र प्रमुखों को हर महीने बीमित व्यक्तियों (आईपी) और उनके आश्रितों को स्थायी विकलांगता लाभ और आश्रित लाभ प्रदान करने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

35 राज्य/केंद्र शासित प्रदेश 140 टेस्ट/प्रति दिन/ मिलियन जनसंख्या कर रहे हैं

भारत ने जनवरी 2020 से कोविड-19 परीक्षण के बुनियादी ढांचे में तेजी से सुधार किया गया है। देश की परीक्षण क्षमताओं में कई गुना वृद्धि हुई है। हर दिन 15 लाख से अधिक नमूनों का परीक्षण किया जा सकता है।

भारत ‘मानसिक स्वास्थ्य–कोविड-19 से परे’ विषय पर एक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन करेगा

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय का दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग (डीईपीडब्ल्यूडी) मेलबोर्न विश्वविद्यालय, ऑस्ट्रेलिया के साथ मिलकरवीडियो कॉन्फ्रेंसिंग […]

यूपी- तीन साल में 2 एम्स, 29 नए मेडिकल कॉलेज की स्थापना, 6 मेडिकल ब्लॉक भी बने- योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए प्रयागराज में 220 बेड के कोविड अस्पताल और प्रदेश की प्रथम COBAS-6800 लैब का लोकार्पण किया। इस कार्यक्रम में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ.हर्षवर्धन भी मौजूद रहे

कोविड-19 से व्‍याप्‍त डर के बावजूद खादी इंडिया के कनॉट प्‍लेस स्थित प्रमुख विक्रय केन्‍द्र 1.02 करोड़ रुपये की बिक्री दर्ज की

खादी प्रेमियों की ऊंची भावना ने इस गांधी जयंती के अवसर पर कोविड-19 के डर को पीछे छोड़ दिया। कनॉट प्‍लेस स्थित दिल्‍ली के प्रमुख खादी इंडिया विक्रय केन्‍द्र ने गांधी जयंती के अवसर पर एक करोड़ रुपये से अधिक की रिकॉर्ड बिक्री की।

डॉ. हर्षवर्धन ने संडे संवाद-4 के दौरान सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं के साथ बातचीत की

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने संडे संवाद के चौथे एपिसोड में सोशल मीडिया के इंटरेक्टर्स द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब दिए। प्रश्न पूछने वाले कुछ लोगों के मन में कोविड वैक्सीन एक प्रमुख विषय रहा है और उन्होंने इस एपिसोड में इसके सम्बंध में ही प्रश्न पूछने का चयन किया।

श्री गौड़ा ने किसानों के लिए पीओएस 3.1 सॉफ्टवेयर, एसएमएस सेवा और घर पर उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए आरबीके का शुभारंभ किया

केंद्रीय रसायन और उर्वरक मंत्री श्री डी.वी. सदानंद गौड़ा ने आंध्र प्रदेश में किसानों के लिए उर्वरकों की उपलब्धता आसान बनाने के लिए प्वाइंट ऑफ़ सेल (पीओएस) सॉफ्टवेयर के नए संस्करण 3.1, एसएमएस सेवा और घर पर उर्वरक पहुंचाने की सुविधा के तहत ऋतु भरोसा केन्द्रलु (आरबीके) का आज यहां शुभारंभ किया।

भारत में कोविड-19 के 47.5 लाख से अधिक मरीज हुए ठीक

भारत में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 के करीब 15 लाख टेस्ट किए गए हैं। साथ ही देश में उच्च रिकवरी का ट्रेन्ड लगातार बना हुआ है।अब तक कुल 47.5 लाख (47,56,164) मरीज ठीक हुए हैं। पिछले 24 घंटे में 81,177 मरीज ठीक हुए हैं।

बिहार विधान परिषद के लिए 4 स्नातक और 4 शिक्षक चुनाव क्षेत्रों का द्विवार्षिक चुनाव

बिहार में 4 स्नातक और 4 शिक्षक चुनाव क्षेत्रों के लिए कुल 8 विधान परिषद सदस्यों के कार्यकाल पूरा होने के चलते 6 मई, 2020 से यह पद रिक्त हैं। इस संबंध में विवरण निम्न लिखित है:-

श्रम मंत्री का बयान, कोरोना महामारी के दौरान पूरे देश मे किए गए रोजगार सृजन के उपाय

केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्री ने आज कहा है कि कोविड-19 महामारी के दौरान पूरे भारत में प्रवासी श्रमिकों के लिए श्रम कल्याण और रोजगार सहित केंद्र सरकार द्वारा कई अभूतपूर्व कदम उठाए गए हैं। इनकी विस्तार से जानकारी देते हुए उन्होंने कहा:

पहली से 12वीं के छात्रों के लिए एनसीआरटी ने जारी किया खास शैक्षणिक कैलेंडर, तकनीक के उपयोग पर है फोकस, पढ़ें फायदे

कोविड-19 महामारी के चलते घरों पर ही पढ़ाई कर रहे बच्चों को अभिभावकों और शिक्षकों की मदद से अर्थ पूर्ण शैक्षिक गतिविधियों में सम्मिलित करने के उद्देश्य से एनसीईआरटी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के मार्गदर्शन में पहली कक्षा से बारहवीं कक्षा तक के छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों के लिए वैकल्पिक शैक्षणिक कैलेंडर बनाया है। 4 हफ्तों और अगले 8 हफ्तों के लिए प्राथमिक तथा माध्यमिक कक्षाओं हेतु वैकल्पिक शैक्षणिक कैलेंडर (एएसी) पहले ही जारी किया जा चुका है। इससे पहले केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक स्तर के लिए

हरिद्वार स्थित संस्थान ने कोविड-19 पर होम्योपैथी के प्रयोग से इसे काबू करने का प्रस्ताव पेश किया, केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह रहे शामिल, जानें

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने आज यहां कहा कि कोविड-19 के चलते हमारा ध्यान एकीकृत स्वास्थ्य प्रबंधन की तरफ आकर्षित हुआ है।

कल से शुरू होगा संसद का मानसून सत्र, 18 बैठकों में 47 प्रस्ताव रखे जाएंगे

संसद का मॉनसून सत्र-2020 सोमवार, 14 सितम्बर से शुरू होगा। सत्रहवीं लोकसभा का चौथा सत्र और राज्य सभा का 252वां सत्र सोमवार, 14 सितम्बर से बुलाया गया है। सरकारी कार्यों की अनिवार्यता को देखते हुए यह सत्र बृहस्पतिवार, एक अक्टूबर 2020 को संपन्न होगा।

कोरोना से ठीक हुए लोगों की देखभाल के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी किया प्रोटोकॉल, पढ़ें

कोविड के बाद ठीक होने वाले सभी रोगियों की आगे की जांच और उनकी सेहत की देखभाल के लिए एक समग्र दृष्टिकोण की आवश्यकता है। इस बात का ख्याल रखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक पोस्ट कोविड उपचार प्रबंधन प्रोटोकॉल जारी किया है। यह उन रोगियों के उपचार प्रबंधन के लिए एक एकीकृत समग्र दृष्टिकोण प्रदान करता है जो कोविड बीमारी से ठीक हो चुके हैं और उन्हें घर पर देखभाल की जरूरत है।

भारत लगातार कोविड-19 जाँच में नई ऊंचाइयां हासिल कर रहा है, पिछले 24 घंटों के दौरान 11.5 लाख से अधिक लोगों की जांच की गई

जिस दिन भारत में एक ही दिन में सबसे अधिक लगभग 75,000 लोग ठीक (रिकवर) हुए उसी दिन एक दिन में रिकॉर्ड नमूनों की जांच भी हुई। पिछले 24 घंटों में 11.5 लाख से अधिक कोविड 19 नमूनों की जांच की गई।