केरल के कोच्चि में आज सुबह नौसेना के एक ग्लाइडर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में दो नौसेना अधिकारियों की मौत हो गई। इस ग्लाइडर ने आईएनएस गरुड़ से नियमित उड़ान भरी थी लेकिन उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही किसी तकनीकी गड़बड़ी की वजह से यह दुर्घटना का शिकार हो गया। यह हादसा सुबह करीब सात बजे नौसैन्य अड्डे के पास थोप्पुमपाडी पुल के नजदीक हुआ।
समाचार एजेंसी एएनआइ ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया है कि ग्लाइडर में सवार लेफ्टिनेंट राजीव झा और पेट्टी ऑफिसर सुनील कुमार को आईएनएचएस संजीवनी ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। दक्षिणी नौसेना कमान की तरफ से इस हादसे के संबंध में बोर्ड ऑफ इन्क्वायरी का आदेश दे दिया गया है।
Kerala: Lt Rajeev Jha and Petty Officer Sunil Kumar, onboard a naval power glider, lost their lives after it crashed near Thoppumpady bridge near naval base this morning. It was on routine training sortie & took off from INS Garuda. Southern Naval Command orders Board of Inquiry. pic.twitter.com/pCDuoN5GLi
— ANI (@ANI) October 4, 2020
