केरल के कोच्चि में आज सुबह नौसेना के एक ग्लाइडर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में दो नौसेना अधिकारियों की मौत हो गई। इस ग्लाइडर ने आईएनएस गरुड़ से नियमित उड़ान भरी थी लेकिन उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही किसी तकनीकी गड़बड़ी की वजह से यह दुर्घटना का शिकार हो गया। यह हादसा सुबह करीब सात बजे नौसैन्य अड्डे के पास थोप्पुमपाडी पुल के नजदीक हुआ।