बिहार स्टेट रोड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड के द्वारा क्रियान्वित निम्नलिखित राज्य उच्च पथ का लोकार्पण मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा आज, 25 अगस्त को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया जाएगा। पंकज कुमार, प्रबंध निदेशक, बिहार स्टेट रोड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड ने बताया गया कि बीएसआरडीसीएल के द्वारा निर्मित इन परियोजनाओं का लोकार्पण मुख्यमंत्री के द्वारा किया जाना है :-
विहिया-जगदीशपुर पीरो-बिहटा राज्य उच्च पथ संख्या-102- जो राज्य उच्च पथ भोजपुर जिले में है। यह उच्च पथ पटना बक्सर 4-लेन पथ से सोन नदी के पश्चिमी किनारे आकर दनवार बिहटा में मिलता है, और नासरीगंज दाउदनगर पुल के माध्यम से मगध प्रमंडल क्षेत्र की संपर्कता स्थापित होती है। 54.519 किमी लंबे इस पथ की लागत 504.208 करोड़ रू है। इसे 2 लेन विथ पेव्ड सोल्डर (10एम) चौड़ा बनाया गया है।
दूसरा, अमरपुर-अकबरनगर (स्टेट हाईवे-85) पथ है जो भागलपुर, मुंगेर एवं बांका जिलों की यातायात में सहायक सिद्ध होगा। इसे 2 लेन के अंतर्गत निर्माण किया गया है जिसकी कुल लंबाई 29.3 किमी एवं लागत 220.719 करोड़ रू है। अकबरनगर के पास में सुलतानगंज सं अगुवानी घाट पर नया गंगापुल का निर्माण कार्य पूरा हो जाने से इस पथ के माध्यम से उत्तर बिहार की सुगम संपर्कता स्थापित हो सकेगी।
तीसरा, घोघा-पंजवारा (स्टेट हाईवे-84) है। भागलपुर एवं बांका जिले के लिए अत्यंत उपयोगी इस राज्य उच्च पथ का निर्माण कार्य 332.00 करोड़ की लागत से किया गया है जिसकी कुल लंबाई 41.11 किमी है। इसके बन जाने से संथालपरगना क्षेत्र से पत्थर लदे ट्रकों के आवागमन में व्यापक सहुलियत प्राप्त होगी। इस पथ में घोघा बाजार में एक रेल ऊपरी पुल का भी निर्माण किया जा रहा है जिसे 1 जनवरी, 2022 तक कर लिया जाने का अनुमान है।
बिहारीगंज वाईपास चौथी सड़क होगी जो उदाकिशुनगंज, मधेपुरा एवं सुपौल जिलों के लिए लाभकारी है। उदाकिशुनगंज-वीरपुर (स्टेट हाईवे-91) के अंतर्गत बिहारीगंज वाईपास 4.55 किमी लंबा और 10 मी चौड़ा है।
इस उद्घाटन के साथ ही, पटना में पहला और राज्य के दूसरे डबल डेकर एलिवेटेड रोड का शिलान्यास 31 अगस्त को अशोक राजपथ के करगिल चौक पर किया जाएगा। पथ निर्माण के अपर मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा ने बताया कि निर्माण कार्य शिलान्यास के साथ 3 साल के पूरा कर लिया जाएगा।
करगिल चौक से पीएमसीएच होते हुए साइंस कॉलेज तक बनने वाले डबल डेकर फ्लाईओवर में तीन जंक्शन बनाए जाएंगे जो करगिल चौक, कृष्णा घाट व एनआईटी मोड़ के समीप होगा और संपर्कता करगिल चौक, पीएमसीएच, कृष्णाघाट, एनआईटी, लॉ कॉलेज व महेंद्रू से होगी। इसकी लंबाई 2.198 किमी और लागत 422 करोड़ बताई जा रही है।
Read More
