बॉलीवुड में कई ऐसी अभिनेत्रियां हुईं जिन्होंने किसी न किसी वजह से अपनी जान गंवा दी। आज भी यह माहौल बना हुआ है बात चाहे प्रत्युषा बनर्जी की हो या ज़िया खान की इन लोगों ने आत्महत्या कर अपनी जिंदगी खत्म कर ली। इसके पीछे वजह अलग अलग थी लेकिन अंजाम एक था।
हालांकि इन सब के बीच कई ऐसी भी अभिनेत्रियां हुईं जिन्होंने हार नही मानी और डिप्रेशन या आत्महत्या जैसे ख्यालों से खुद को उबारते हुए, संघर्ष किया और शोहरत की बुलंदियों को छुआ। ऐसी ही एक अभिनेत्री की कहानी आज हम आपको बताने जा रहे हैं जिनके मन में आत्महत्या के ख्याल आने लगे थे लेकिन वह इससे उबरी और आज सफलता के शिखर पर हैं।
हम जिस अभिनेत्री की बात कर रहे हैं वह नाम है इलियाना डीक्रूज का, हाल ही में उन्होंने वर्ल्ड कांग्रेस ऑफ मेन्टल हेल्थ में अपनी इस मनः स्थित्ति का खुलासा करते हुए कहा था कि वह अपने शरीर के बनावट को लेकर डिप्रेशन में चली गईं थी। हालांकि बाद उन्हें अपने एक दोस्त से पता चला कि उनके ऐसा सोचने के पीछे एक बीमारी है जिसे बॉडी डिसमोरफिक डिसऑर्डर कहते हैं। इसी की वजह से उनमे हीन भावना घर कर रही थी और उनके मन मे आत्महत्या के विचार आने लगे थे। हालांकि बाद में उचित डॉक्टरी सलाह और मजबूत इच्छाशक्ति से उन्होंने इस पर विजय पा ली और आज कई आयाम स्थापित कर चुकी हैं।