दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के लिए आज का मैच बहुत महत्वपूर्ण साबित होने वाला है. दिल्ली अगर आज का मैच जीतती है तो वह प्लेऑफ में पहुँचने वाली पहली टीम होगी. साथ ही दिल्ली की टीम पॉइंट्स टेबल में नंबर 1 की पोजीशन हासिल कर लेगी. वहीँ हैदराबाद की टीम मैच हारी तो आईपीएल से उसका पत्ता साफ़ हो जायेगा.
दिल्ली और हैदराबाद के बीच सीजन का 47वां मैच दुबई में शाम 7 बजकर 30 मिनट पर खेला जायेगा. दिल्ली ने अब तक खेले गए 11 में से 7 मैच जीते है वहीँ हैदराबाद ने 11 में से 4 में जीत हासिल हुई है. दिल्ली की टीम पॉइंट्स टेबल में इस समय दूसरे स्थान पर है और हैदराबाद की टीम सातवे पायदान पर.

इस सीजन में दोनों के बीच यह दूसरा मुकाबला होगा. पहले मुकाबले में हैदराबाद ने दिल्ली को 15 रनों से मात दी थी. यह मैच अबू धाबी में खेला गया था. उस मैच के हीरो रहे थे हैदराबाद के स्पिन गेंदबाज़ रशीद खान. उन्होंने इस मैच में 3 विकेट झटके थे.
हेड-टु-हेड मुकाबले
दिल्ली और हैदराबाद के बीच अब तक 16 मैच हुए है जिसमें से 10 हैदराबाद ने और 6 दिल्ली ने जीते है.
हैदराबाद के लिए यह होंगे की प्लेयर्स
हैदराबाद की बल्लेबाज़ी की बात की जाए तो कप्तान डेविड वॉर्नर, जॉनी बेयरस्टो और मनीष पांडे पर सारा दारोमदार होगा. दोनों ही ओपनर इस वक़्त कमाल की फॉर्म में नज़र आ रहे है. ऑरेंज कैप की लिस्ट के वार्नर और बेयरस्टो प्रबल दावेदारों में से एक है.
वहीँ मिडिल ऑर्डर में केन विलियमसन टीम और विजय शंकर टीम को मजबूती प्रदान करेंगे. बोलिंग डिपार्टमेंट में टी नटराजन, राशिद खान और संदीप शर्मा और विजय शंकर पर सारी ज़िम्मेदारी होगी. रशीद खान की बोलिंग को पार पाना दिल्ली के बल्लाज़ो के लिए आसान नहीं होगा.
दिल्ली की टीम में बैटिंग का दारोमदार कप्तान सुरेश अय्यर, शिखर धवन, ऋषब पंत और पृथ्वी शॉ पर रहेगा. कप्तान सुरेश अय्यर और पृथ्वी शॉ दोनों शानदार बल्लेबाज़ी कर रहे है. इस सीजन एक पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड का अभी तक दिल्ली के नाम ही है. शिखर धवन ने लगातार 2 मैच में शानदार शतक लगाया था. अपनी फॉर्म को इस मैच में भी वह कंटिन्यू रखना चाहेंगे.
दिल्ली ने कोलकाता के विरुद्ध 226 रनों का लक्ष्य इसी सीजन में चेस किया है जो आईपीएल के इतिहास का सबसे बड़ा चेस है. बोलिंग ब्रिगेड की ज़िम्मेदारी मार्कस, अक्षर पटेल, आश्विन और रबादा के कंधो पर होगी. इस समय रबादा पर्पल कैप की लिस्ट में सबसे ऊपर है. युवा खिलाड़ी ही दिल्ली टीम की ताकत साबित हो रहे है.
मौसम विभाग के अनुसार दुबई में मौसम बिलकुल साफ़ रहने की उम्मीद है. बात गर्मी की करे तो तापमान 24 से 37 डिग्री सेल्सियस के रहेगा. पिच की बात करे तो यह काफी स्लो पिच है. इसका फ़ायदा सीधा बल्लेबाज़ों को मिलेगा. वहीँ स्पिनर्स के लिए भी ये पिच काफी मददगार साबित होगी. मगर इस सीजन में तेज़ गेंदबाज़ो का ही बोलबाला रहा है.
इस मैदान पर अब तक कुल 66 टी-20 मैच खेले गए गए है जिसमें से पहले बल्लेबाज़ी करने वाली टीम ने 35 मैच जीते है और बाद में बल्लेबाज़ी करने वाली टीम 30 मैच जीती है. वहीँ एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकला है.
इस सीजन इस मैदान पर अब तक 20 मैच खेले जा चुके है जिसमें 13 मैच पहले बल्लेबाज़ी करने वाली टीम जीती है. इस लिहाज़ से टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाज़ी करना चाहेगी.
पहले बैटिंग करने वाली टीम का औसतन स्कोर 144 और दूसरी पारी में बल्लेबाज़ी करने वाली टीम का औसतन स्कोर 122 ही रहा है. मगर इस बार जिस तरह से आईपीएल में रन बन रहे है उससे देखकर लगता है की यह स्कोर काफी कम है.
आपको बतादें की दिल्ली तो अब तक एक भी बार आईपीएल के फाइनल में जगह नहीं बना पाई है. मगर दिल्ली की टीम इस बार खिताब की प्रबल दावेदार मानी जा रही है. वहीँ हैदराबाद की टीम ने 3 बार आईपीएल का फाइनल खेला है जिसमें से वो 2 बार खिताब जीतने में कामयाब रही है.
जानिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11.

IPL 2020: KKRvsKXIP: प्लेऑफ क लिए दावेदारी करने उतरेंगी दोनों टीमें, देखिये कौन किसपर है भारी
