Corona Update: पिछले 24 घंटों में भारत में कोरोना वायरस के सिर्फ 36 हजार मामले, 3 महीनों में सबसे कम

दुनिया भर में कोरोना महामारी तेज़ी से फ़ैल रही है मगर भारत में इसके मामले लगातार घट रहे है. पिछले 24 घंटो की बात की जाए तो सिर्फ 36 हजार 469 नए मामले ही सामने आए हैं. वहीँ मरने वालों की संख्या भी 488 ही है.

18 जुलाई यानि लगभग 3 महीने बाद भारत में कोरोना के इतने कम मामले सामने आये है. यही नहीं, भारत में मृत्यु दर में भी ज़बरदस्त गिरावट आयी है. सरकारी डाटा के अनुसार भारत में यह आंकड़ा 1.5% पर पहुँच गया है. वहीँ 14 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की मृत्य दर तो एक फीसदी से भी कम है. यही नहीं, भारत में कोरोना से ठीक होने वाले मरीज़ों की संख्या में भी ज़बरदस्त इज़ाफ़ा हुआ है. मरीज़ों के ठीक होने का आंकड़ा 90 प्रतिशत को भी पार कर गया है.

स्वास्थ्य मंत्रालय के द्वारा जारी किये गए ताज़ा आंकड़ों के अनुसार देश में कोरोना के 79 लाख से ज्यादा मामले हो गए है. इसमें 1 लाख 19 हज़ार से ज्यादा लोगों की मौत हुई है और 72 लाख से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं. 6 लाख 25 हजार 857 लोगों का देश के विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है. पिछले 24 घंटो में 63 हजार 842 लोग ठीक हुए हैं. यानि की संक्रमित होने वाले मरीज़ो की संख्या से लगभग दोगुना.

ICMR के अनुसार भारत में अब तक कोरोना के कुल 10 करोड़ 44 लाख 20 हजार 894 सैंपल टेस्ट किये जा चुके है. पिछले 24 घंटों में 9 लाख 58 हजार 116 सैंपल कल टेस्ट किए गए.

आपको बतादें की महाराष्ट्र में अभी कोरोना के सबसे ज्यादा मामले सामने आ रहे है. महाराष्ट्र सरकार के द्वारा जारी किये गए आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटो में 3,645 नए मामले सामने आये है. यानि की देश के लगभग 10 प्रतिशत मामले सिर्फ महाराष्ट्र से आये है.

पिछले 24 घंटों में महाराष्ट्र में

देश में सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र में 9,905 मरीज ठीक हुए वहीँ 84 लोगों ने कोरोना से अपनी जान गवाई है. महाराष्ट्र में कोरोना के अब तक 16,48,665 मामले दर्ज किये जा चुके है जिसमें से 14,70,660 लोग ठीक हो चुके है और 43,344 लोगों की मौत हो चुकी है. महाराष्ट्र में बाकि राज्यों के मुकाबले मृत्यु दर भी सबसे ज्यादा है.

इस समय महाराष्ट्र में 1,34,137 लोगों का विभिन्न अस्पतलों में इलाज चल रहा है.

भारत में कोरोना मृत्‍यु दर 22 मार्च के बाद से सबसे कम

महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री अजित पवार को हुआ कोरोना, मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल भर्ती

केंद्रीय मंत्री प्रताप सारंगी का बड़ा ऐलान, पूरे देश में फ्री मिलेगी कोरोना वैक्सीन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *