आईपीएल में आज 2 बेहद महत्वपूर्ण मैच खेले जाने है. पहला मैच दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच अबु धाबी में दोपहर 3 बजकर 30 मिनट से खेला जाएगा और दूसरा किंग्स इलेवन पंजाब और सनराइज़र्स हैदराबाद के बीच दुबई में शाम 7 बजकर 30 मिनट से खेला जाएगा
दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए आज का मैच बहुत महत्वपूर्ण साबित होने वाला है. दिल्ली की टीम अगर आज मैच जीती तो सुपर 4 में पहुँचने वाली वह पहली टीम होगी. साथ ही दिल्ली की टीम फिर से पॉइंट्स टेबल में नंबर 1 की पोजीशन हासिल कर लेगी. वहीँ अगर कोलकाता की टीम जीती तो सुपर 4 के लिए उसकी दावेदारी और भी मजबूत हो जाएगी.
दिल्ली ने अब तक खेले गए 10 में से 7 मैच जीते है वहीँ कोलकाता को 10 में से 5 में जीत हासिल हुई है. दिल्ली की टीम पॉइंट्स टेबल में इस समय दूसरे स्थान पर है और कोलकाता की टीम चौथे पर.

इस सीजन में दोनों के बीच यह दूसरा मुकाबला होगा. पहले मुकाबले में दिल्ली ने कोलकाता को 18 रनों से मात दी थी. यह मैच शारजाह में खेला गया था. उस मैच के हीरो रहे थे दिल्ली के कप्तान सुरेश अय्यर। उन्होंने 38 गेंदों पर ताबड़तोड़ 88 रनों की पारी खेली थी.
हेड-टु-हेड मुकाबले
कोलकाता और दिल्ली के बीच अब तक 26 मैच हुए है जिसे 13 कोलकाता ने और 12 दिल्ली ने जीते है और एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकला.
कोलकाता के लिए यह होंगे की प्लेयर्स
बल्लेबाज़ी की बात करे तो सुभमन गिल और सुनील नरेन पर अच्छी शुरुआत देने की ज़िम्मेदारी होगी. हालांकि अब तक सुनील नरेन का बल्ला इस सीजन शांत ही दिखाई दिया है. वहीँ आंद्रे रुसेल, दिनेश कार्तिक और कप्तान इयान मॉर्गन मिडिल आर्डर को मजबूती प्रदान करेंगे.
वहीँ बोलिंग डिपार्टमेंट की बात की जाए तो पैट कमिन्स, कुलदीप यादव, सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पर सारी ज़िम्मेदारी होगी.
टीम की कप्तानी दिनेश कार्तिक की जगह अब इयान मॉर्गन के हाथ में चली गई है. अब ये देखना दिलचस्प होगा की मॉर्गन की कप्तानी का टीम को कितना फायदा होता है.
दिल्ली के लिए यह होंगे की प्लेयर्स
दिल्ली की टीम में बैटिंग का दारोमदार कप्तान सुरेश अय्यर, शिखर धवन, ऋषब पंत और पृथ्वी शॉ पर रहेगा. कप्तान सुरेश अय्यर और पृथ्वी शॉ दोनों शानदार बल्लेबाज़ी कर रहे है. इस सीजन एक पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड का अभी तक दिल्ली के नाम ही है. शिखर धवन ने लगातार 2 मैच में शानदार शतक लगाया है. अपनी फॉर्म को इस मैच में भी वह कंटिन्यू रखना चाहेंगे.
दिल्ली ने कोलकाता के विरुद्ध 226 रनों का लक्ष्य इसी सीजन में चेस किया है जो आईपीएल के इतिहास का सबसे बड़ा चेस है. बोलिंग ब्रिगेड की ज़िम्मेदारी मार्कस, अक्षर पटेल, आश्विन और रबादा के कंधो पर होगी. इस समय रबादा पर्पल कैप की लिस्ट में सबसे ऊपर है. युवा खिलाड़ी ही दिल्ली टीम की ताकत साबित हो रहे है.
मौसम विभाग के अनुसार अबु धाबी में मौसम बिलकुल साफ़ रहने की उम्मीद है. बात गर्मी की करे तो तापमान 24 से 37 डिग्री सेल्सियस के रहेगा. पिच की बात करे तो यह काफी स्लो पिच है. इसका फ़ायदा सीधा बल्लेबाज़ों को मिलेगा. वहीँ स्पिनर्स के लिए भी ये पिच काफी मददगार साबित होगी. मगर इस सीजन में तेज़ गेंदबाज़ो का ही बोलबाला रहा है.
इस मैदान पर अब तक कुल 49 टी-20 मैच खेले गए गए है जिसमें से पहले बल्लेबाज़ी करने वाली टीम ने 20 मैच जीते है और बाद में बल्लेबाज़ी करने वाली टीम 29 मैच जीती है.
इस सीजन इस मैदान पर अब तक 14 मैच खेले जा चुके है जिसमें 7 मैच पहले बल्लेबाज़ी करने वाली टीम जीती है और 7 मैच बाद में बल्लेबाज़ी करने वाली टिया जीती है
पहले बैटिंग करने वाली टीम का औसतन स्कोर 144 और दूसरी पारी में बल्लेबाज़ी करने वाली टीम का औसतन स्कोर 122 ही रहा है. मगर इस बार जिस तरह से आईपीएल में रन बन रहे है उससे देखकर लगता है की यह स्कोर काफी कम है.
कोलकाता की टीम ने दो बार आईपीएल का फाइनल खेला है और दोनों बार खिताब अपने नाम किया है. आपको बतादें की दिल्ली तो अब तक एक भी बार आईपीएल के फाइनल में जगह नहीं बना पाई है. मगर दिल्ली की टीम इस बार खिताब की प्रबल दावेदार मानी जा रही है.
जानिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11.

IPL 2020: चेन्नई सुपर किंग्स को मिली अब तक की सबसे करारी हार, मुंबई इंडियंस का सुपर 4 का टिकट पक्का
