IPL 2020: कल मुंबई और चेन्नई की जीत के बाद पॉइंट्स टेबल में हुआ ज़बरदस्त उलटफेर, जानिए अब किसके सर सज रही है ऑरेंज और पर्पल कैप, देखिये लिस्ट

जैसे-जैसे आईपीएल का सीजन आगे बढ़ता जा रहा है, वैसे-वैसे इसक रोमांच भी बढ़ता जा रहा है. आईपीएल के इस सीजन में अब तक 18 मैच खेले जा चुके है जो किसी रोलरकॉस्टर से कम नहीं रहे. हर मैच में एक नया रिकॉर्ड बनता या टूटता दिखाई दे रहा है.

इन रिकार्ड्स के साथ-साथ पॉइंट्स टेबल, ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की लिस्ट में भी लगातार बदलाव देखने को मिल रहे है.

अगर पॉइंट्स टेबल की बात करें तो कल हैदराबाद की टीम को हराने के बाद मुंबई की टीम पहले स्थान पर पहुँच गई है. वहीँ दिल्ली की टीम खिसककर दूसरे स्थान पर पहुँच गई है. बैंगलोर की टीम पॉइटंस टेबल में तीसरे पायदान पर है.

कोलकाता की टीम इस लिस्ट में चौथे नंबर पर है. पांचवे नंबर पर राजस्थान की टीम बनी हुई है. कल पंजाब को 10 विकटों से हराने के बाद चेन्नई की टीम आखरी पायदान से उठकर छठे नंबर पर आ गई है.

वहीँ मुंबई के हाथों कल का मैच गवाने के बाद हैदराबाद की टीम चौथे पायदान से सीधा सातवें पायदान पर फिसल गई है. 5 में से 4 मैच हारने के बाद पंजाब की टीम सबसे निचले पायदान पर आ गई है.

अब बात करे ऑरेंज कैप की करें तो कल चेन्नई के खिलाफ खेली अपनी 63 रनों की बदौलत पंजाब के कप्तान केएल राहुल 302 रनों के साथ पहले स्थान पर आ गए है. वहीँ कल पंजाब के खिलाफ शानदार 87 रनों की बदौलत CSK के डु प्लेसिस तीसरे स्थान से दूसरे स्थान पर आ गए है.

इस लिस्ट में पंजाब के मयंक अग्रवाल लिस्ट में पहले से तीसरे नंबर पर खिसक गए है. 176 रनों के साथ रोहित शर्मा इस लिस्ट में चौथे नंबर पर बने हुए है. वहीँ मुंबई के खिलाफ 60 रनों की पारी के बाद हैदराबाद के कप्तान डेविड वार्नर इस लिस्ट में पांचवे नंबर पर पहुँच गए है.

वहीँ बात करें पर्पल कैप की तो  राजस्थान के खिलाफ 3 विकेट लेने के बाद बैंगलोर के युजवेंद्र चहल 8 विकेटों के साथ ऑरेंज कैप की लिस्ट में पहले नंबर पर है.

दिल्ली के रबादा 8 विकटों के साथ इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर पहुँच गए है. कल के मैच में हैदराबाद के खिलाफ 2 विकेट लेने के बाद मुंबई के बोल्ट इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर पहुँच गए है. वहीँ पंजाब के मोहम्मद शमी इस लिस्ट में दूसरे नंबर से खिसककर चोथेर नंबर पर आ गए है.

कल के ही मैच में हैदराबाद के खिलाफ 2 विकेट लेकर मुंबई के जेम्स पैटिंसन पांचवे पायदान पर पहुँच गए है.

IPL 2020: जानिए आज होने वाले CSK vs KXIP के मैच की सटीक भविष्यवाणी, कौन किसपर है भारी, क्या कहते है आंकड़े, जानिए संभावित टीमें

IPL 2020: जानिए आज होने वाले MI vs SRH के मैच की सटीक भविष्यवाणी, कौन किसपर है भारी, क्या कहते है आंकड़े, जानिए संभावित टीमें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *