एलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराकर डोमिनिक थीम ने US OPEN पर किया कब्ज़ा, ऐसा करने वाले बने ऑस्ट्रिया के पहले खिलाड़ी, देखें वीडियो

कोरोना काल के बीच पहले ग्रैंडस्लैम को डोमिनिक थीम ने अपने नाम कर लिया है. फाइनल में ऑस्ट्रिया के डोमिनिक ने जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव को कड़े मुकाबले में हराकर पुरुष एकल यूएस ओपन का खिताब अपने नाम किया. ये कारनामा करने वाले डोमिनिक ऑस्ट्रिया के पहले खिलाड़ी बन गए है.

फाइनल में डोमिनिक का सफर आसान नहीं रहा. पहले दो सेटों में वह एलेक्जेंडर से बुरी तरह से पिछड़ रहे थे. उसके बाद खेल में ज़बरदस्त वापसी करते हुए अगले दो सेट डोमिनिक ने अपने नाम किये. आखरी सेट का परिणाम टाइब्रेक से हुआ. इस तरह डोमिनिक ने फाइनल 2-6, 4-6, 6-4, 6-3, 7-6(6) से जीत लिया. यूएस ओपन में 11 साल में पहली बार ऐसा हुआ है जब कोई खिलाड़ी फाइनल में दो सेटों से पिछड़ने के बाद चैंपियन बना हो.

जीत के बाद डोमिनिक भावुक हो गए और कोर्ट पर ही रोने लगे. यह उनके कॅरिअर का पहला ग्रैंडस्लैम है. जीत के बाद डोमिनिक ने कहा ‘काश यह खिताब हम दोनों को मिल सकता. आज हम दोनों बहुत अच्छा खेले. दोनों इस खिताब के हकदार है.’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *