देश में प्याज की कीमतें 50 के पार, सरकार ने निर्यात पर लगाई रोक

देश में प्याज की बढ़ती कीमतों को देखते हुए सरकार ने अगले आदेश तक इसके निर्यात पर पूरी तरह से रोक लगा दी है. विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक, ‘‘प्याज की सभी किस्मों के निर्यात को तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित किया जाता है.’’

देश में प्याज की कमी होने का मुख्या कारण इस साल दक्षिण भारत में हुई भारी बारिश को माना जा रहा है. भारी बारिश के चलते दक्षिण भारत में प्याज की फसल बर्बाद हो गई और देश में प्याज की कीमतों में उछाल आ गया. दिल्ली में प्याज 40-50 रूपए प्रति किलो और बाकि देश में 50-60 रूपए प्रति किलो बिक रहा है. हालांकि एक्सपर्ट्स का मानना है की प्याज़ में ये तेज़ी कुछ समय के लिए ही है.

पिछले साल भारत ने 44 करोड़ डॉलर का प्याज निर्यात किया था. भारत इस साल दूसरी तिमाही (अप्रैल-जून) में ही 19.8 करोड़ डॉलर का निर्यात कर चुका है. भारत से सबसे प्याज खरीदने वाले है देश है श्रीलंका, बांग्लादेश, मलेसिया और यूएई। बतादें की पिछले साल सितम्बर में भी भारत ने प्याज की कीमते बढ़ने के बाद इसके निर्यात पर रोक लगा दी थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *